ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लूलाइन पर नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में एक समारोह के दौरान इसका उद्घाटन किया। मोदी ने ग्रेटर नोएडा से वीडियो लिंक के जरिए बुलंदशहर के खुर्जा में 1320 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी। इससे पहले, उन्होंने ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे। इस एलिवेटिड खंड (इसमें पूरी लाइन खंभों पर होगी) पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी छह स्टेशन हैं। इससे लोगों को सेटेलाइट शहर से राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने में सुविधा होगी। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इसकी सेवा आज शाम चार बजे से शुरू होगी। इस नए खंड पर व्यस्त घंटों में हर पांच मिनट 26 सेकंड पर ट्रेन आएगी।’
इस विस्तार के बाद ब्लूलाइन 56.6 किलोमीटर लंबी हो गई है, जो पहले दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर के बीच 50 किलोमीटर लंबी थी। मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 9.63 किलोमीटर लंबे दिलशाद गार्डन - न्यू बस अड्डा सेक्शन का उद्घाटन भी किया था। इस नये सेक्शन के साथ ही दिल्ली मेट्रो ने गाजियाबाद के अंदरूनी इलाके में पहली बार प्रवेश किया और गाजियाबाद तथा साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंची।