प्रधानमंत्री मोदी ने वाइल्डलाइफ डे के मौके पर रिवर डॉल्फिनों की गिनती की पहली रिपोर्ट जारी की

जितनी खूबसूरत दुनिया जमीन पर मौजूद है, उतनी ही अलग और सुंदर दुनिया नदी और समुद्रों में भी है. भारत में कुदरत का हर तरह का नजारा देखने को मिलता है. यहां पहाड़, नदियां और कई तरह के जानवर हैं तो नदियों और समुद्रों की भी अलग ही दुनिया मौजूद है. इस नदियों और समुद्री दुनिया में कई तरह की मछली और प्रजातियां पाई जाती हैं.

हाल में 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया गया है, इस मौके पर सामने आया कि भारत में 6 हजार 327 रिवर डॉल्फिन मछली हैं. सबसे ज्यादा डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में हैं, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे कम पंजाब में हैं.

कहां पर कितनी डॉल्फिन
देश में पहली बार इस बात को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है कि कितनी रिवर डॉल्फिन हैं. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डॉल्फिन की संख्या के अनुमान को लेकर पहले आंकड़े जारी किए. भारत में 6,327 नदी डॉल्फिन हैं और उनमें से लगभग 90 प्रतिशत गंगा या उसकी सहायक नदियों में रहती हैं.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14907/58

MP info RSS Feed

फेसबुक