जोश में दिल्ली, दिग्गजों ने डाला वोट, बूथ पर उमड़े मतदाता Featured


दिल्ली विधान सभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020 Voting): दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है. इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं. इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.
EVM में खराबी की वजह से यमुना विहार के सी-10 बूथ पर अबतक मतदान नहीं शुरू हो सकता है. चुनाव आयोग की टेक्निकल टीम वहां पहुंच गई है. इसके अलावा नई दिल्ली विधानसभआ के सरदार पटेल विद्यालय में भी EVM खराब है.
 
 
दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला. अलका लांबा AAP के प्रहलाद सिंह सैनी और बीजेपी की सुमन गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
 
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल ने निर्माण भवन में अपना वोट डाला. इस सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनाव लड़ रहे हैं.
 
दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के बूथ में अपना वोट डाला. इस सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज और बीजेपी की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार मैदान में हैं.
मां संग वोट डालने पहुंचे डॉ हर्षवर्धनकेंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन अपनी मां रतन देवी के साथ कृष्णा नगर के पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे हैं. बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया और AAP के एस के बग्गा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.
वोट डालने के बाद बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने ये दिल्ली के लोगों को तय करना है कि वो शाहीन बाग के साथ हैं या नहीं.  मैं अपनी पत्नी के साथ वोट डालने आया तो यही बोल रहा था कि जिस स्कूल में जाना है उसको PWD ने जर्जर घोषित किया हुआ है, कहीं गिर ना जाए. यहां बच्चों जो जोर से पैर पटकना मना है, डांस करना मना है कि कहीं दिल्ली सरकार का ये स्कूल गिर न जाय. हमारी 45 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक