Google Analytics —— Meta Pixel

अपना राज कायम रखने के लिए TRS और BJP ने समझौता कर रखा है: राहुल गांधी Featured

गदवाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बीच एक ‘‘समझौता’’ हुआ है जिससे सुनिश्चित हो सके कि केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर भाजपा एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का शासन जारी रहे। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘टीआरएस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने रहें, भाजपा देश पर राज करती रहे और केसीआर तेलंगाना में शासन करते रहें।

राहुल ने कहा कि पिछले पांच साल में केसीआर ने मोदी सरकार का समर्थन किया है और उन्होंने ‘‘दबाव में आकर’’ नोटबंदी और जीएसटी की तारीफ भी की थी। गौरतलब है कि टीआरएस ने राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन किया था।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पांच साल पहले जब तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था तो लोगों का सपना था कि ‘बंगारू तेलंगाना’ (सुनहरा तेलंगाना) बनेगा, लेकिन केसीआर के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में सिर्फ एक परिवार का राज है। राहुल ने कहा कि टीआरएस सरकार के शासनकाल में ‘सुनहरे तेलंगाना’ का सपना ‘सुनहरे परिवार’ में तब्दील हो गया है।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक