Google Analytics —— Meta Pixel

योगी का शहीद इंस्पेक्टर के परिवार वालों को आश्वासन, मिलेगा पूरा न्याय Featured

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह राठौर के परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा और घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से परिवारजनों को आश्वासन दिया है कि परिवार एक अभिन्न अंग बनकर रहेगा और दिवंगत राठौर के दोनों बच्चों की पढाई में कोई हर्ज नहीं होगा।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही सरकार की ओर से राठौर के परिवार को 40 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। चूंकि दिवंगत इंस्पेक्टर के माता पिता जीवित नहीं हैं इसलिए उन्हें मिलने वाली दस लाख रुपये की राशि भी पत्नी और बच्चों को मिलेगी। सिंह ने बताया कि बच्चों की पढाई के संबंध में तय किया गया है कि इसके लिए बैंक से ली गई शहीद के बड़े बेटे श्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पूरा आश्वासन मिला है कि न्याय मिलेगा। जो भी आरोपी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। संकट की इस घड़ी में वह हमारे साथ हैं और रहेंगे

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक