Google Analytics —— Meta Pixel

मेरी कोशिश सच्चा इंसान बनने की है: सारा अली खान Featured

मुंबई। सारा अली खान का कहना है कि भले ही उन्होंने अभिनय को अपना पेशा चुना है लेकिन उनका मकसद जितना संभव हो सके, उतना सच्चा और जमीन से जुड़ा इंसान बनना है।‘‘केदारनाथ’’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकी सारा अपनी दूसरी फिल्म ‘‘सिम्बा’’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता हासिल कर ली है।

 

  युवा अभिनेत्री ने कहा, ‘‘लोग इस बात की तारीफ करते हैं कि मैं सच्ची इंसान हूं। मेरी कोशिश सच्चा इंसान बनने की है। मैं ज्यादा नहीं सोचती और जैसी हूं वैसी बने रहने की कोशिश करती हूं। मैं गलतियां करती हूं। एक ही वक्त आपको तारीफ और आलोचना दोनों मिलती है और आपको उसे उसी तरह से लेना होता है।’’ सारा ने बताया कि एक परफॉर्मर के तौर पर वह नए-नए प्रयोग करना चाहती हैं।
 
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखूंगी कि मुझे कैसी पेशकश मिलती है और जो भी मुझे रोमांचित करेगा मैं उसे चुन लूंगी। बतौर अभिनेत्री मैं अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं। मैं हमेशा से अभिनय को पसंद करती हूं। मैं हमेशा फिल्म के सेट पर रहने के लिए उत्साहित रहती हूं। इसके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है।’’ रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ‘‘सिम्बा’’ में रणवीर सिंह और सोनू सूद भी हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सारा इरफान खान की फिल्म ‘‘हिंदी मीडियम’’ के सीक्वल और वरुण धवन के साथ ‘‘रणभूमि’’ में दिखाई देंगी।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक