ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई । लाकडाउन में घर में कैद होने के बाद भी सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। कई लोग तो अपने फिटनेस वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं और लोगों को फिट रहने के टिप्स दे रहे हैं। 90 की दशक की खूबसूरत हीरोइन माधुरी दीक्षित भी किसी से पीछे नहीं हैं। खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने अपने घर को ही जिम बना लिया है। वह वर्कआउट करने के साथ साथ डांसिंग की मदद से भी खुद को फिट एंड फाइन रखती हैं। आज उनका जन्मदिन है। 53 साल की माधुरी दीक्षित अपनी फिटनेस और खूबसूरती के मामले में अच्छे अच्छों को चुनौती दे सकती हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए आपको बताते हैं कि क्वारंटाइन में माधुरी कैसे खुद को फिट एंड हेल्दी रख रही हैं।पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में माधुरी लॉकडाउन के दौरान घर में एक्सरसाइज करती नजर आ रही थीं। लॉकडाउन के चलते माधुरी ने अपने घर पर ही जिम बनाया है और वह वहां हर रोज एक्सरसाइज करती हैं। माधुरी दीक्षित ने अपना एक फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर अपने फैन्स को घर पर फिट रहने के लिए प्रेरित किया है। 53 साल की उम्र में भी माधुरी ने अपने आप को फिट बनाकर रखा है। इस बात का अंदाजा उनकी इस वीडियो को देखकर ही लगाया जा सकता है। अपनी फिटनेस और ब्यूटी के दम पर 90 के दशक की टॉप स्टार माधुरी आज की हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। माधुरी के इस फिटनेस वीडियो को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि फिट एंड फाइन रहने के लिए उम्र का मोहताज नहीं होना पड़ता। आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हों लेकिन नियमित एक्सरसाइज से आप फिट और यंग दिख सकते हैं। माधुरी भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। अपने फिटनेस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा है- इस समय फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जिम बंद हैं। हम अपने घरेलू सामानों का इस्तेमाल करके भी वर्कआउट कर सकते हैं। कुछ आसान एक्सरसाइज भी कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं। माधुरी दिक्षित नेने की फिट बॉडी और सुंदरता का राज नियमित एक्सरसाइज है क्योंकि एक्सरसाइज त्वचा को सुंदर, मुलायम और जंवा रखने में भी मदद करती है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित एक प्रशिक्षित कत्थक डांसर हैं। उन्होंने लॉकडाउन में भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी है। वह अपनी डांसिंग स्किल्स के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। माधुरी दीक्षित फिट रहने है लिए हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती रहती हैं। डाइट में वह सबसे ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां और फ्रूट्स लेना पसंद करती हैं। दिनभर में वो खूब सारा पानी पीती हैं। माधुरी का मानना है कि फिट और सुंदर बने रहने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ही सही होता है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग घरों में बंद हैं। सेलिब्रेटीज से लेकर आम जनता तक घर पर फिट बने रहने के लिए के लिए एक्सरसाइज और योग कर रहे हैं।