ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अब खबरें आ रही हैं कि शहनाग गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर रेप करने का आरोप लगा हैं। खबरों के अनुसार पंजाब पुलिस ने संतोख सिंह सुख के खिलाफ बंदूख की नोंक पर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया है।
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को तो आप जानते ही होंगे। बिग बॉस 13 में उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। शहनाज गिल घर में भले ही अकेले आयी थी लेकिन उनके साथ ही उनके पिता और भाई भी कलर्स चैनल पर काफी पॉपुलर हो गये थे। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख बिग बॉस के घर के बाहर से लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। वहीं फैमली वीक पर वह शहनाज का कॉन्फीडेंस बढ़ाने घर के अंदर भी गये थे। शहनाज गिल की पूरी फैमली काफी हंसमुख थी। इस लिए लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे थे।
अब खबरें आ रही हैं कि शहनाग गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर रेप करने का आरोप लगा हैं। खबरों के अनुसार पंजाब पुलिस ने संतोख सिंह सुख के खिलाफ बंदूख की नोंक पर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पिस्तौल की नोंक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये बात कितनी सच है और कितनी झूठ यह बात तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी।
आपको बता दें कि इस समय लॉकडाउन के कारण शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज मुंबई में ही फंसे हुए हैं। वह अपने घर पंजाब नहीं लौट पाई। इससे पहले शहनाज गिल नये शो मुझसे शादी करोगी की शूटिंग में बिजी थी। शो पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि लॉकडाउन लग गया और वह मुंबई में ही फंस गयी। इससे पहले खबरे आयी थी कि शहनाज गिल की दादी की तबियत काफी खराब हो गई है। बिगड़ती तबियत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लॉकडाउन के कारण शहनाज अपनी दादी को भी देखने नहीं आ सकीं थी।