Google Analytics —— Meta Pixel

2019 भी रहेगा बॉलीवुड सेलेब्स की वेडिंग्स के नाम, इस साल एक हो जाएंगे ये कपल्स Featured

साल 2018 बॉलीवुड के सेलेब्स की वेडिंग्स के नाम रहा क्योंकि इस साल लंबे समय से डेट कर रहे बड़े- बड़े स्टार्स की शादी हुई सबसे पहले मनाम लिया जाए तो रणवीर- दीपिका दीपवीर बन गये तो वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशी बॉय से शादी रचा ली। खैर ये तो हो गई पुरानी बातें.. हम तो आपके लिए कुछ नया लेकर आये है और आपको बताएंगे की 2019 के कौन-कौन शादी करने वाला है तो शुरूआत करते है - 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

पिछले साल इन दोनों के अफेयर की खबरों से खबरों का बाजार गर्म था। रनबीर कपूर का कैटरीना के साथ ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद वो अकेले तो इस अकेलेपन में उनका साथ देने आलिया आगई और फिर शुरू हुई बातें , मुलाकातें, और फिर लव स्टोरी.... शादी के संकेत रणबीर कपूर ने दिये है क्योंकि आलिया ने इस बार नए साल का जश्न भी रणबीर की फैमिली के साथ मनाया। इससे पहले रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था की वो अब शादी करना चाहते है। 

 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

 

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अपने सोशल मीडिया से भी अपने पुराने रिश्ते का नामोनिशा मिटा दिया है मलाइका अरोड़ा ने अपना नाम मलाइका अरोड़ा खान से केवल मलाइका अरोड़ा कर दिया है। अरबाज खान से तलाक की वजह थी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लव अफेयर। ये कपल भी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा हैं। और इस साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। दरअसल, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने न्यू ईयर पार्टी रखी थी, जिसमें इन दोनों की करीबियां खुले तौर पर दिखी। पार्टी के बाद अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ थामे घर के लिए रवाना होते दिखे। अब ऐसे में ये तो लाजमी है कि बहुत जल्द ये कपल शादी कर सकता है। खबरें तो ये भी थीं कि शायद ये दोनों मार्च 2019 तक शादी कर लें। 

 

वरुण धवन और नताशा दलाल 

बचपन से एक दूसरे के साथ रहे वरुण धवन और नताशा दलाल भी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। क्योंकि गलियारों में इन दोनों के प्यार के भी काफी चर्चे हो रहे है। वरुण धवन की बात करें तो वो इन बॉलीवुड के चहेते बने हुए है और उनको दर्शको का काफी प्यार मिल रहा है। नताशा दलाल भी जानीमानी फैशन डियायनर है। हाल ही मे एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले हुए दिखे थे जहां वो डिनर करने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए। वरुन इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस दिखते हैं, तभी तो वो किसी इवेंट में भी जाते हैं तो अक्सर नताशा उनके साथ ही दिखती हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान 

एक समय ऐसा था जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते की मिसाल दी जाती थी। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक थे लेकिन उनके अचानक अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अगर बात की जाए रितिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते की तो ये दोनों कई सालों तक दोस्त रहे, फिर प्यार हुआ और आखिर में पति-पत्नी बने। मगर 17 साल तक शादीशुदा जिंदगी जीने के बाद 2014 में दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच की नजदीकियों को खास तौर पर देखा जा सकता है। शायद ये दोनों एक बार फिर से शादी कर लें।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

ये एक ऐसा कपल है जिसके रिलेशनशिप में ब्रेक-अप और पैच-अप की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों भी जल्द एक-दूजे के होने वाले हैं। फिलहाल ये कपल मालदीव में क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं, लेकिन ये दोनों वहां एक साथ हैं इसकी कोई खबर नहीं है. हालांकि, जब कोई इवेंट होता है तो अक्सर ये कपल एक-साथ ही दिखते हैं और इन्हें साथ देखकर इनके फैन्स भी काफी खुश होते हैं। टाइगर और दिशा ने फिल्म 'बागी 2' में साथ काम किया था और इस जोड़ी को काफी सराहा गया था।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

साल 2019 में शादी करने वालों में एक नाम राजकुमार राव का है। राजकुमार जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस कपल ने नया साल भी एक-साथ लंदन में मनाया. पत्रलेखा भी एक्ट्रेस हैं और उनकी पहली फिल्म 'सिटी लाइट्स' थी, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव थे.। ये दोनों एक-दूसरे को उसी वक्त से डेट कर रहे हैं। राजकुमार फिलहाल एक हॉरर मूवी के लिए काम कर रहे हैं। 

 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक