ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार नागार्जुन की बहू और मशहूर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा हाल ही में रिलीज हुई अमेजन प्राइम की स्पाई एक्शन ड्रामा वेब सीरीज 'द फैमिली मैनÓ के दूसरे सीजन में एक नेगेटिव रोल करती नजर आएंगी।
सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि सामंथा को 'द फैमिली मैनÓ के दूसरे सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।
सूत्र के अनुसार, सामंथा अब ग्लैमरस रोल्स को छोड़कर नए प्रयोग कर रही हैं। उन्हें राज और डीके द्वारा ऑफर किया गया नेगेटिव रोल काफी दिलचस्प लगा और वह उसे निभाने के लिए रोमांचित हैं। उन्होंने अभी डील साइन नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
'द फैमिली मैनÓ को डीटूआर फिल्म्स के संस्थापक राज और डीके ने बनाया है। सीरीज में मनोज बाजपेयी एक मिडिल क्लास व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो गुप्त रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीएएससी ब्रांच के लिए काम करता है। सीरीज को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।
सामंथा अक्किनेनी तेलुगू फिल्मों की बेहतरीन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। सामंथा को उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जाना जाता है। सामंथा अक्सर सोशल साइट्स पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
००