ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई। बॉलिवुड की फैमस अभिनेत्री सारा अली खान के खाते में कई सारी इंट्रेस्टिंग फिल्में हैं। हालांकि वह जल्द ही डेविड धवन की "कुली नं. 1" के रीमेक में नजर आएंगी। जिसमें वह करिश्मा कपूर के रोल को दोहराते दिखेंगी। फिल्म में सारा के ऑपोजिट ऐक्टर वरुण धवन हैं। इसके अलावा वह इम्तियाज अली की फिल्म में बॉलिवुड के लेटेस्ट हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली है। इस दौरान हाल ही में ऐक्ट्रेस से पूछा गया कि इम्तियाज और डेविड कैसे एक-दूसरे से अलग हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि "इम्तियाज सर बेहतरीन डायरेक्टर हैं। वह आपको वैसा ही फील कराएंगे जैसा आपका कैरक्टर शॉट में फील करना चाहता है। वह ईमानदारी से आपको इसके बारे में बताते हैं। वहीं, डेविड सर की दुनिया तो रंगों से भरी है। यह बिल्कुल अलग है।" वहीं सारा ने "कुली नं. 1" में वह अपने कैरक्टर को लेकर और करिश्मा के रोल को फिर से निभाने पर कहा कि वह किरदार के बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि करिश्मा वाले ऑरिजनल कैरक्टर को मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि करिश्मा ने स्क्रीन पर जो मैजिक क्रिएट किया था, उसे दोहराने का मौका उन्हें मिला है। साथ ही सारा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह रोल के साथ न्याय कर पाएंगे। इस दौरान ऐक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने डेविड धवन की सभी फिल्में देखी हैं और वह उनकी लार्जर दैन लाइफ वाली दुनिया का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।