ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली ,तमिल सुपरस्टार विजय की फेस्टिव सीजन में रिलीज हुई फिल्म 'बिगिल' ने महज पांच दिनों में ही 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म विश्लेषक सुमित काडेल ने ट्वीट कर बताया कि 'बिगिल' ने पांच दिनों में 203 करोड़ रुपये की कमाई की है। थलपति विजय ने अजेय जीत का सिलसिला जारी रखा।
एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर में धूम मचाकर रखी हुई है। यह फिल्म लगभग 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
'बिगिल' एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय पिता और पुत्र के रूप में दोहरी भूमिका में हैं। पिता के रूप में वह एक स्थानीय डॉन की भूमिका निभाते नजर आए हैं और बेटे के रूप में वह एक महिला फुटबॉल टीम के कोच हैं। अभिनेता ने कोच का किरदार निभाने के लिए प्रशिक्षण भी लिया था.