सुष्मिता सेन अपने 16 साल छोटे BF रोहमन शॉल से करने जा रही हैं शादी? Featured

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की हाल ही में शादी हुई जिसके बाद ये कयास लगाये जाने लगे कि अब सुष्मिता सेन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मुंबई गलियारों में ये भी अफवाह फैली हुई है कि सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल दिसंबर में गुपचुप शादी करने का प्लान कर रहे हैं।

 

नयी दिल्ली। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बॉयफ्रेंड (BF) रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ का लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। साथ ही ये जोड़ी अपनी एज डिफरेंस के कारण भी चर्चा में रहती है। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की हाल ही में शादी हुई जिसके बाद ये कयास लगाये जाने लगे कि अब सुष्मिता सेन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मुंबई गलियारों में ये भी अफवाह फैली हुई है कि  सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल दिसंबर में गुपचुप शादी करने का प्लान कर रहे हैं।इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार का नया धमाका, फिल्म बेल बॉटम जनवरी 2021 में होगी रिलीज 

सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव सेन की शादी में रोहमन शॉल के साथ हर जगह नजर आ रही थी। दोनों ने मिल कर शादी मेंल रस्में भी निभाई थी। अकसर दोनों साथ में सोशल मीडिया पर अपने हॉलीडे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। दोनों की तस्वीरें देखने के बाद इनके फैंस यही कहते हैं कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को आखिरकार उनके सपनों का राजकुमार मिल ही गया है।

हाल ही में दिवाली की पूजा भी दोनों ने साथ ही की थी जिसकी तस्वीरों को सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

मीडिया सूत्रो की मानें तो ये अफवाह जोरों से फैली हुई है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अपने रिश्ते को एक स्तर ऊपर ले जाने की सोच रहे हैं और दोनों साल 2019 के अंत तक शादी रचा लेंगे। दोनों से सीक्रेट इंगेजमेंट भी कर ली थी जिसकी तस्वीर सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें सुष्मिता के हाथ में इंगेजमेंट दिखाई दे रही थी। दिसंबर में शादी की खबरों की अभी अधिकारिक घोषणा नही की गई है। बता दें अभी ये खबरें केवल सूत्रों के अनुसार ही हैं। शादी की डेट मिलते ही हम आपको जरूर बताएंगे।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक