इंडियन BOX OFFICE पर 'फ्रोजन 2' ने मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़ Featured

नई दिल्ली: क्रिस बक और जेनिफर ली निर्देशित एनीमेटेड फिल्म 'फ्रोजन 2 (Frozen 2)' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में 19 करोड़ रुपये की कमाई की है. एक बयान के अनुसार, डिज्नी की एनीमेशन फिल्म, भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र तीन दिन में 19.10 करोड़ रुपये का व्यापार किया है.
'फ्रोजन 2' शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ का व्यापार किया था. वहीं शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा व्यापार किया. शनिवार को फिल्म ने 7.10 करोड़ और रविवार को 3.35 करोड़ कमाई की थी.
साल 2013 में आई फिल्म 'फ्रॉजेन' की सीक्वल फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की गई है.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक