ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई । बालीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी हिट फ्रेंचाइजी गोलमाल पर फिर से काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित, अजय देवगन संग मिलकर फिल्म गोलमाल 5 बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मालूम हो कि गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी और अब मेकर्स ने इसका पांचवां पार्ट बनाने का फैसला किया है। पिंकविला के मुताबिक, ये फिल्म नई और दिलचस्प कहानी पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल शूट की जाएगी। अजय देवगन ने कहा, 'रोहित और मैं गोलमाल की अगली फिल्म बनाने वाले हैं क्योंकि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, ये मस्ती से भरी है और मेरी फेवरेट सीरीज है।' अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अन्य एक्टर्स अपने रोल्स को दोबारा निभाने वाले हैं। लेकिन इस बार खास बात ये होगी कि फिल्म में नए किरदारों की एंट्री भी हो सकती है। इस फिल्म की फीमेल लीड के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की हीरोइन को अगले साल ही ढूंढा जाएगा। मुंबई मिरर के मुताबिक, रोहित शेट्टी सिम्बा और सूर्यवंशी बनाने के बाद कॉप ड्रामा फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते थे और इसलिए वो गोलमाल पर वापस आ गए हैं। फिलहाल रोहित, सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं और ये 2020 में रिलीज होगी।