'मर्दानी 2' में जनता को अवेयर करने न्यूज एंकर बनकर आ रही है रानी मुखर्जी Featured

मुंबई । बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों में अपने किरदार का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। किशोरों द्वारा अंजाम दिए जा रहे अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक समाचार चैनल पर एंकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह उनकी आगामी फिल्म 'मर्दानी-2' के प्रचार अभियान का एक हिस्सा है। वैसे रानी का कहना है, फिल्म 'मर्दानी 2' का उद्देश्य भारत में किशोरों द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके पीछे मेरा मकसद किशोरों में तेजी से बढ़ रहीं हिंसक अपराधों की प्रवृत्ति के गंभीर सामाजिक खतरे को सामने लाने के लिए अपनी ओर से थोड़ा प्रयास करना है। मैं देश भर में घटित हो रहे किशोर अपराधों के चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से बात करने के लिए देश के सबसे बड़े चैनल में से एक में एंकर के तौर पर ये शुरुआत कर रही हूं। गोपी पुथ्रान द्वारा निर्देशित 'मर्दानी 2' भारत में किशोरों द्वारा हिंसक अपराधों में हो रही वृद्धि पर केंद्रित फिल्म है। 'मर्दानी 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जिश्नू भट्टाचार्जी इसके डायरेक्ट ऑफ फोटोग्राफी हैं। रानी मुखर्जी की यह धमाकेदार फिल्म अगले महीने 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक