ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं . इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम रोल करते नजर आएंगे . दोनों भाई मिलकर फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं . हाल ही में एक ईवेंट में अरबाज ने फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी के सवालों के भी जवाब दिए . साथ ही ये बताया कि सलमान खान कब शादी करेंगे .
सलमान खान की शादी केे बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, लोगों की पूरी जिंदगी गुजर गई ये सवाल करते-करते कि सलमान कब शादी करेंगे?लोग थकते नहीं हैं? वो जब शादी करेंगे तो खुद बता देंगे. इसके बाद अरबाज ने अपनी दूसरी शादी के बारे में भी बात की .
अरबाज माॅडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं . ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें. हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं. यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं और मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं.
मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं . मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं . जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा. मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है.
बता दें कि दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है . इस फिल्म में अरबाज खान मक्खनचंद पांडे के किरदार में नजर आएंगे. वहीं सोनाक्षी और सई मांजरेकर फिल्म में लीड हीरोइनें हैं. साउथ स्टार किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखेंगें. यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी.