ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अमेरिकन फिल्म क्रिटिक टॉड मैकार्थी ने साल 2010 में आई कार्लोस को इस दशक की सबसे बहतरीन फिल्म बताया है. अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के लिए लिखने वाले टॉड ने दशक की टॉप हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. उनकी इस लिस्ट में द सोशल मीडिया और ब्रूक्लिन सहित कई बड़े नाम शामिल हैं.
साल 2010 में आई क्राइम ड्रामा मूवी वेनेजुएला के क्रांतिकारी इलिच रामीरेज सांचेज के जीवन पर आधारित है. इलिच ने एक आतंकवादी संगठन की शुरुआत की थी, जिसने साल 1975 में आयोजित ओपेक मीटिंग पर हमला किया था. 5 घंटे 34 मिनट लंबी इस फिल्म ने एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सहित 16 अन्य पुरस्कार अपने नाम किए थे. अपनी दमदार कहानी और प्लाट के साथ यह फिल्म इस दशक की टॉड लिस्ट की सबसे बेहतरीन फिल्म बन गई है.
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग के जीवन और सोशल मीडिया जायंट फेसबुक की सफर से प्रेरित इस कहानी ने तीन ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. फिल्म में मार्क का मुख्य किरदार जैस ईसनबर्ग ने निभाया था, जबकि उनके साथी रहे एड्वार्डो सेवरिन के रोल में एंड्रयु गार्फील्ड थे. फिल्म ने दुनियाभर में 224 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.
साल 1961 में सेट यह फिल्म एक ऐसे लोकगायक की कहानी है जो संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहता है. सिंगर गिटार हाथ में लिए सड़कों पर भटक रहा है, लेकिन कहीं भी उसे सफलता नहीं मिल रही है. फिल्म में मुख्य किरदार ऑस्कर आईजेक ने निभाया है. इसका निर्देशन ईथन कोएन और जोएल कोएन ने किया है. करीब 2 घंटे की इस मूवी ने दो ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरीज में नॉमिनेशन भी मिला था.
25 दिसंबर 2013 को रिलीज हुइ इस फिल्म में नार्निया में विच का किरदार निभा चुकी टिल्डा स्विंटन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके साथ टॉम हिडल्सट्न फिल्म में अहम भूमिका में थे. फिल्म सदियों पुराने दो वेंपायर्स की कहानी है जो मॉडर्न सोसायटी में ढलने का प्रयास करते हैं. जिम जार्मुश द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने विश्वभर में करीब 7 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.
साल 2016 में आई कोरियन और जापानीस मूवीज ने कई फिल्म क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर जोनर की इस फिल्म ने एक बाफ्ता सहित 62 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. फिल्म का निर्देशन चान वू पार्क ने किया था, जबकि मिन सिक चोई, जी ताय यू ने अहम रोल्स में थे. फिल्म की कहनी एक ब्रिटिश नॉवेल से प्रेरित थी और फिल्म क्रिटिक टॉड द्वारा इसे दशक की सबसे बेहतरीन इरॉटिक थ्रिलर फिल्म का दर्जा भी दिया है.