ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई : मुंबई में अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने एक शो की स्क्रीनिंग के दौरान निर्माता-निर्देशक मान सिंह को चप्पल से मारा। साथ ही वह भड़कती हुई नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने निर्माता पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। जानिए क्या है पूरी घटना और वायरल वीडियो।
चिल्लाते हुए नजर आईं एक्ट्रेस
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के एक थिएटर में 'सो लॉन्ग वैली' की स्क्रीनिंग के दौरान का है, जिसमें एक्ट्रेस रुचि गुज्जर निर्माताओं से बहस करते हुए चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह अपना आपा खो बैठती हैं और निर्माता मान सिंह पर चप्पल से हमला कर देती हैं। इसके अलावा वीडियो में देखा गया कि अभिनेत्री के समर्थक निर्माता के आगामी प्रोजक्ट का पोस्टर लिए हुए दिख रही हैं, जिसपर लाल क्रॉस का निशान भी बना है। वहीं कुछ पोस्टरों में, निर्माताओं को गधों पर बैठे हुए दिखाया गया है। यह बताता है कि एक्ट्रेस वहां विरोध के इरादे से पहुंची थीं।