ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई । साल 2019 में बॉलिवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा की मालदीव वकेशन की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, मलाइका के ये बिकिनी लुक्स इंटरनेट पर छाए रहे। ये तस्वीरें फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रही हैं। हालांकि वह लंबे समय से पर्दे पर तो नजर नहीं आई हैं लेकिन अकसर चर्चा में रहती हैं। वह जब भी बाहर निकलती हैं पपराजियों की नजर उनपर रहती हैं। हाल ही में मलाइका की शेयर की हुई हॉट तस्वीरें भी साल भर चर्चा में रहीं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। जिसके कारण वह बॉलिवुड सबसे सेक्सी ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। मलाइका अपने वकेशन और रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रहती हैं। वहीं मलाइका ऐक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर के कारण भी चर्चा में रहीं। इस साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आखिरकार अपने प्यार खुलेआम इजहार कर दिया। फैशन इंडस्ट्री में भी मलाइका काफी ऐक्टिव हैं। अकसर उनके फोटोशूट्स चर्चा में रहते हैं। पर्दे पर न दिखने के बावजूद मलाइका लोगों के लिए स्टाइल आइकॉन हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और विडियो भी शेयर करती हैं।