ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, सन, लाइट, हैप्पीनेस...2020. फोटो देखने के बाद जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
एक यूजर ने मजा लेते हुए लिखा है, ओए होए...2020 स्टार्ट हो गया. एक यूजर का कमेंट है, सर की उम्र 34 और मैम की उम्र 46...ग्रेट कॉम्बिनेशन है.
मलाइका और अर्जुन लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. दोनों अक्सर पार्टियों में और आउटिंग पर साथ नजर आते हैं. 2018 में रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे. अर्जुन वहां अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और मलाइका शो की जज थीं. बाद में फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी. इसके बाद से जल्दी ही उनकी शादी के कयास अक्सर लगाए जाते रहे हैं. हालांकि, दोनों इस बात से इनकार करते रहे हैं.