ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक के मेकर्स के खिलाफ एक याचिका दायर कर कहा है कि वो ख़ुद एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित इस कहानी के मूल लेखक हैं, जिस पर यह फिल्म आधारित है. याचिककर्ता राकेश भारती की मांग है कि फ़िल्म में उन्हें भी एक सह-लेखक के तौर पर श्रेय दिया जाना चाहिए.
राकेश भारती ने दायर अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने एक फ़िल्म के निर्माण के लिए एक आइडिया/फ़िल्म की संकल्पना की थी, जिसका नाम उन्होंने ब्लैक डे रखा था. उन्होंने अपनी इस कहानी को इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (IMPAA) में फ़रवरी, 2015 में दर्ज कराया था. राकेश ने कहा कि वे तभी से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और विभिन्न कलाकारों और निर्माताओं को फ़िल्म के लिए अप्रोच करने में तल्लीन थे, उन्होंने यह कहानी को फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ को भी सुनाई थी.
इस याचिका में कहा गया है, हालांकि ये प्रोजेक्ट किसी विशेष हालात के मद्देनज़र आगे नहीं बढ़ पाया. शिकायतकर्ता ने इस फ़िल्म के आइडिया को छपाक का निर्माण करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के साथ साझा किया था. इस मसले की तह में जाने और छपाक से मूल कहानी की तुलना करने के लिए उन्होंने एक जानकार के नियुक्त किये जाने की भी मांग की है.
एडवोकेट सरावगी ने बताया कि इस याचिका की पहली सुनवाई हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने 27 दिसंबर की थी और अब इसकी अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी. छपाक एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म है, जिसमे दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को देशभर में रिलीज होगी.