‎फिल्म सूर्यवंशी में छिपा है "सिंघम 3" का संकेत: अजय देवगन Featured

मुंबई । हाल ही में अजय देवगन की ‎फिल्म "सूर्यवंशी" ‎रिलीज होने वाली है। ‎जिसे देखने के ‎लिये फैंस काफी बेसब्री से इंतजार का रहे हैं। इसके साथ ही फैंस लोकप्रिय किरदार डीसीपी बाजीराव सिंघम की तीसरी फिल्म को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालां‎कि उनके इंतजार को और भी मजेदार बनाने के लिए सुपरस्टार अजय ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक संकेत दिया है। दरअसल, जब "सिंघम 3" को लेकर जब अजय देवगन से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा ‎कि "हां, फिल्म बिल्कुल बनेगी, लेकिन हम पहले गोलमाल कर रहे हैं। उसके बाद शायद हम सिंघम करेंगे। जब आप सूर्यवंशी देखेंगे तब आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा। उस फिल्म में ही आपका जवाब छिपा है। यहां तक कि सूर्यवंशी में भी मैं हूं।" बता दें ‎कि ‎फिल्म "सूर्यवंशी" रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा आधारित अगली फिल्म है। यह फिल्म मार्च में रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों को "सिंघम 3" की जानकारी के लिए कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल अजय अपनी आगामी फिल्म "तानाजी : द अनसंग वारियर" के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है ‎कि यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा सेना में एक बहादुर सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। हालांकि इतिहास की किताबों में तानाजी के बारे में एक पैराग्राफ से अधिक जानकारी देखने को नहीं मिलती है और यही वजह है कि अजय देवगन ने उन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अनसंग वारियर्स नामक सीरीज की शुरुआत की है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक