ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बीते समय का सबसे चर्चित सीरियल 'बालिका वधु' से फेमस हुयी स्टार प्रत्युषा बेनर्जी के बायफ्रेंड राहुल राज सिंह ने शादी सलोनी शर्मा संग शादी के बंधन में बंध गये है। इस शादी की खबर खुद राहुल राज ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी । फोटो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा कि ''आज हम दोनों ने शादी कर ली है, हमने आजीवन साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है, कृप्या हमें आशीर्वाद दें ताकि हम अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।
बता दें कि सलोनी शर्मा राहुल की बिजनेस पार्टनर है। दोनों ने आखिरकार अपनें लांग टाइम रिलेशनशिप को शादी में बदल दिया है । राहुल राज का नाम तब सबके सामने आया जब प्रत्यूषा बेनर्जी की मौत हो गया थी। साल 2016 में प्रत्यूषा बेनर्जी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। और इस आत्महत्या के लिए राहुल पर प्रत्यूषा बेनर्जी को उकसाने के आरोप लगे है। उस समय खबरें कुछ ऐसी भी थी कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है। इसी वजह से दोनों लिव- इन में रहते थे। प्रत्यूषा बेनर्जी ने सलोनी शर्मा पर उनके बीच में आने का इल्जाम लगाया था। और कहा तो यह भी जाता था कि सलोनी के कारण राहुल और प्रत्यूषा के बीच खुब लड़ाईयां होती थी। प्रत्यूषा बेनर्जी ने आखिरीबार अपने व्हाटसैप स्टेस पर लिखा था कि '' मर के भी मुंह न तुझसे मोड़ना''।