ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों के उत्साह को आसमान तक पहुंचाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 'देवरा' का धमाकेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में JR NTR का दमदार अवतार देखने को मिला।
मूवी देवरा में साउथ सुपरस्टार JR NTR के साथ पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी. इस मूवी के दो गाने रिलीज हो चुके हैं. जिसमें NTR और जान्हवी कपूर रोमांस का तडका लगाते नजर आ रहे है. इस मूवी में भरपूर रोमांस के साथ धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा. JR NTR और जान्हवी दोनों ही अपनी बहुप्रतीक्षित मूवी देवरा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मूवी का जबरदस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है. कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित और JR NTR, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘देवरा: पार्ट 1’ को लेकर जो जानकारी सामने आई है कि इस मूवी में रोमांस के साथ एक्शन भी नजर आएगा. RRR फेम जूनियर एनटीआर और जान्हवी को एक साथ देवरा में देखने के लिए प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
मूवी देवरा के कई पोस्टर के अलावा मूवी के कई रोमांटिक सॉन्ग भी रिलीज किए जा चुके हैं. इस मूवी में अभिनेत्री जान्हवी और NTR के अलावा सैफ अली खान, राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे कई कलाकार अहम किरकार निभाते दिखाई देंगे.
अक्षय कुमार ने बीते साल 2023 में 'Housefull' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'Housefull 5' की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। इसके बाद से ही प्रशंसक "Housefull 5" के साथ हंसी की रोलरकोस्टर सवारी के लिए तैयार हैं। वे लगातार फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे पुराने कलाकार "Housefull 5" में कुछ नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहे हैं। साथ ही संजय दत्त, फरदीन खान, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े जैसे नए सदस्य भी हैं। वहीं, अब इस फिल्म में एक और नए कलाकार के शामिल होने की खबर सामने आई है।
जैकी श्रॉफ 'Housefull 5' में शामिल
जैकी श्रॉफ "Housefull 5" में शामिल होने के लिए तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला की HOUSEFULL फिल्म फ्रेंचाइजी अपनी पांचवीं किस्त के साथ वापस आ गई है, जो इस महीने के अंत में जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को आगामी कॉमेडी फिल्म "Housefull 5" में मुख्य भूमिका में शामिल होने के लिए चुना गया है। Housefull बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसमें कई स्टार कलाकार हैं और यह पिछले दो दशकों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। जैकी श्रॉफ के फिल्म में शामिल होने की खबर के बाद से प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। HOUSEFULL फिल्म सीरीज की हर किस्त ने हमें अलग-अलग और कई तरह के हंसी-मजाक वाले पल दिए, जिसने इसे बॉलीवुड में एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी बना दिया, इसलिए अब दर्शकों को "Housefull 5" से क्रेज और हंसी-ठहाकों के साथ रोमांच की उम्मीदें और अधिक हो गई हैं।
हालांकि, "Housefull 5" स्टार-कास्ट के विशिष्ट किरदारों को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैकी श्रॉफ और संजय दत्त दोनों ही कॉमेडी ड्रामा के मुख्य किरदार होंगे। उनके किरदार कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का मजा देंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जैकी श्रॉफ और संजय दत्त से फिल्म में हाई-वोल्टेज एनर्जी लाने की उम्मीद है। हालांकि, इन खबरों पर प्रोडक्शन हाउस या निर्माताओं ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। फिलहाल उनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत सागर जिले के बीना में "पोषण मटके" में रंगीन रोटी के लिए श्रीअन्न (मोटे अनाज) एवं फलों का दान किया। उन्होंने जन सामान्य से आंगनवाड़ी से जुड़कर वहाँ पौष्टिक श्रीअन्न, फल, सब्जी के सहयोग के लिये स्व-प्रेरणा से आगे आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण के लिए सामुदायिक सहभागिता खुद भी करें एवं औरों को भी प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की लाभार्थी बेटियों ने "लाड़़ली पाती" भेंट कर आभार व्यक्त किया।
महिला मेकेनिकों को जल जीवन मिशन में टूल कीट प्रदान किये
जल जीवन मिशन अन्तर्गत महिला हेंडपम्प सह इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिकों को टूल किट का भी वितरण किया गया। हर ग्राम पंचायत में उर्जावान, योग्य स्थानीय महिलाओं को नल से जल की उपलब्धता में मरम्मत की आवश्यकता पूर्ति के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। इससे उन्हें ग्राम में ही स्वरोजगार मिल जायेगा।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक पहली बार बेटे अगस्त्य के साथ मुंबई आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सबसे पहले बेटे अगस्त्य को हार्दिक के घर ड्राप किया जहां वो अपने कजिन्स के साथ एंजॉय करते नजर आए। बता दें कि एक्ट्रेस क्रिकेटर से तलाक लेने के बाद बेटे को लेकर सर्बिया चली गई थीं। जुलाई में इन्होंने अपने अलग होने की खबर दी थी जिसके बाद नताशा करीब डेढ़ महीने बाद वापस आई हैं।
वहीं पिछले दिनों हार्दिक पांड्या की भाभी पांखुड़ी शर्मा ने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अगस्त्य और बच्चों के लिए बुक रीडिंग करती नजर आ रही थीं। अगस्त्य बड़े ही ध्यान से उनकी बातें सुनते नजर आए। बता दें कि हार्दिक के बड़े भाई कुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा के दो बेटे हैं। अगस्त्य इन दिनों अपने कजिन्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
किस दोस्त के साथ नजर आईं नताशा
वहीं बेटे को पापा के घर छोड़ने के बाद नताशा वर्कआउट सेशन के लिए निकल गईं। एक्ट्रेस ने अपने प्यारे दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ एक फोटो शेयर की है जोकि एक मिरर सेल्फी है। ये जिम के अंदर का वीडियो है और दोनों जिम कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं।
कौन है एलेक्जेंडर?
बता दें कथित तौर पर एलेक्स दिशा पटानी के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक टाइम पर एक ही मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम कर रहे थे। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,एलेक्स भी सर्बिया के रहने वाले हैं। वह पिछले सात साल से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने एक मॉडल और एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह 'गिरगिट'नाम की वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं जोकि उनकी डेब्यू सीरीज थी। इसके अलावा वो एक प्रोफेशनल जिम ट्रेनर भी हैं।
मुंबई (ईएमएस)। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश चतुर्थी पर्व से पहले प्रसाद बनाने की एक तस्वीर शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोदक की एक प्लेट की तस्वीर को शेयर किया है। केले के पत्ते पर गणेश भगवान के पसंदीदा मोदक रखे हुए नजर आ रहे हैं। मृणाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेकिंग सून....। इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं। माना जाता है कि मोदक जैसी मिठाइयां भगवान गणेश को बहुत पसंद है। ज्ञात हो कि मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो मुझसे कुछ कहती है...ये खामोशियां से की थी। इसके बाद वह अर्जुन, कुमकुम भाग्य जैसे शो में नजर आईं। उन्होंने नच बलिए 7 में भी हिस्सा लिया था
'एक्टर राजकुमार राव इन दिनों 'स्त्री 2' की सफलता के चलते छाए हुए हैं. इस बीच उनका बर्थडे भी है. वह 40 साल के हो गए हैं. इस मौके पर राजकुमार राव ने धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का नाम 'मालिक' है, जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आया है.
डेढ़ बीघा जमीन, बोस: डेड/अलाइव और 'भक्षक' जैसी फिल्में बनाने वाले पुलकित 'मालिक' को डायरेक्ट कर रहे हैं. राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह एक जीप के ऊपर AK-47 थामे खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर में उनके सामने ट्रकों की कतार भी दिखाई दे रही है.
पहली बार राजकुमार राव करेंगे एक्शन
पोस्टर पर लिखा है, मालिक... पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं. उन्होंने कैप्शन दिया, 'मालिक' की दुनिया में आपका स्वागत है, शूटिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी ही मुलाकात होगी. यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
'मालिक' की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसे भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा. 'मालिक' का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है.
राजकुमार राव की जर्नी
2010 में अपने डेब्यू के बाद से, राजकुमार ने 30 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाज़ा गया है. मगर ये पहला मौका होगा कि वह एक्शन फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाते दिखेंगे.
बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही हैं. जिन्हें आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखा होगा. ये हैं धवन खानदान की लाडली. रिश्ते में यह वरुण धवन की भतीजी लगती हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं अंजिनी धवन की. जो जल्द ही फिल्म "बिन्नी एंड फैमिली" में नजर आएंगी. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी भतीजी को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर अंजिनी के साथ "बिन्नी एंड फैमिली" के ट्रेलर लॉन्च की कुछ फोटो को शेयर किया है. वरुण धवन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "फिल्मों में आपका स्वागत है अंजिनी धवन."
पहली फिल्म की कहानी
अंजिनी की पहली फिल्म "बिन्नी एंड फैमिली" लंदन में रहने वाली युवती बिन्नी और भारत के बिहार राज्य में रहने वाले उनके रूढ़िवादी दादा-दादी की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में उनकी लाइफ स्टाइल को दिखाया गया है. अंजिनी के अलावा फिल्म में राजेश कुमार, चारु शंकर, पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी भी नजर आएंगी.
कौन हैं अंजिनी धवन
अंजिनी 24 साल की हैं. 4 अप्रैल 2000 में वह दिल्ली में पैदा हुईं. पढ़ाई लिखाई की बात करें तो वह ग्रेजुएट हैं. उनके पिता सिद्धार्थ धवन हैं, जोकि एक्टर रहे हैं. उन्होंने सीआईडी, सरफरोश-ए-हिंद से लेकर लवस्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया हैं. उनकी मां रीना धवन हैं.
कश लगाकर वीडियो गेम खेलते हुए मुन्ना भैया को जब मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में दिखाया गया..तो लगा कि अब तो फूलचंद त्रिपाठी आतंक ही मचा देंगे. आते ही मुन्ना भैया ने जबरदस्त डायलॉग भी चिपका डाला. कहा – “हम क्या गए पूरा बवाल ही मच गया”. भले ही "मिर्जापुर-3" में मुन्ना भैया नहीं थे, लेकिन उन्हें कहानी पूरी पता है. तीन गोली खाने के बाद मुन्ना त्रिपाठी भी टपक गए थे. लोगों को लगा मेकर्स कोई न कोई जुगाड़ बैठाकर उनकी वापसी करवा दी देंगे. लेकिन "मिर्जापुर-3" आई और अपने साथ फैन्स के लिए निराशा भी साथ लाई. मेकर्स को भी पूरा अंदाजा हो गया कि भाई कैसे भी करके मुन्ना भैया से दर्शकों को मिलवाना तो होगा ही. बस फिर क्या, अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए मेकर्स ने एक चाल चल डाली.
मेकर्स ने मुन्ना भैया के नाम पर किया ठगी
"मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड आ चुका है, साथ ही मेकर्स की चालकी का भी पर्दाफाश हो गया है. मुन्ना त्रिपाठी के नाम पर ठगी करने वाले मेकर्स ने एक बार फिर से फैन्स को निराश कर दिया है. त्रिपाठी खानदान के लाडले नजर तो आए, लेकिन उनका इस्तेमाल "मिर्जापुर-3" के डिलीट सीन्स की कहानी सुनाने के लिए किया गया. अगर मुन्ना भैया के साथ मिर्जापुर में कोई ऐसा खिलवाड़ कर देता, तो अब तक तो वो 10-12 खोलियां खा चुका होता. "मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड की शुरुआत में ही मुन्ना त्रिपाठी को कश लगाते हुए दिखाया गया. लेकिन अंत में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीद ही टूट गई.
एपिसोड ने तोड़ी फैन्स की उम्मीदें
"मिर्जापुर-3" को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद फैन्स ने अगले पार्ट को लेकर अपनी-अपनी थ्योरी शेयर करनी शुरू कर दी थी. हर किसी की थ्योरी मुन्ना त्रिपाठी पर आकर रुक जा रही थी. यानी हर किसी का मानना था कि "मिर्जापुर-4" को हिट बनाना है तो मुन्ना को तो जिंदा करना ही पड़ेगा. "मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड को रिलीज करके देखा जाए तो मेकर्स ने अपना बड़ा नुकसान भी कर लिया है. दरअसल फैन्स को पूरी उम्मीद थी कि "मिर्जापुर-4" में मुन्ना भैया की वापसी हो सकती है या फिर फ्लैशबैक में ले जाकर कोई तार उनसे जोड़ दिया जाएगा. लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है.
बॉलीवुड में जब की एंटरटेनिंग और रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में 'तनु वेड्स मनु' का नाम भी आता है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2015 में आई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और फिल्म के फैंस तब से ही 'तनु वेड्स मनु 3' का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या इस फिल्म का तीसरा भाग बनने जा रहा है?
फिर आई हसीन दिलरुबा के बाद अब फिल्ममेकर आनंद एल राय अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें तनु वेड्स मनु फ्रैंचाइजी की मच अवेटेड तीसरी किस्त भी शामिल है। फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।
कहानी को लेकर गंभीर हैं डायरेक्टर
निर्देशक आनंद एल राय से हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में पूछा गया। बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि सवाल उठे हैं। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जहां खत्म हुई... क्या इसका सीक्वल वहां से बनना चाहिए? ये केवल कहानी पर निर्भर करता है, किसी और चीज पर नहीं। हम कहानी पर काम कर रहे हैं। एक बड़ी कहानी के साथ किरदारों को वापस लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इस पर काम कर रहा हूं, और जिस दिन ये बनकर तैयार होगी, मैं उस दिन फिल्म पर काम शुरू कर दूंगा।"
पिछली सफलता का है दबाव
उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं इससे केवल पैसा कमाना चाहता हूं, तो मैं अगले तीन महीनों में शूटिंग शुरू कर सकता हूं। अगर मैं अपने दर्शकों को उनकी मौजूदा कहानी से ज्यादा बेहतर कहानी सुनाना चाहता हूं, तो मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। काम पूरे जोरों पर है।" ये पूछे जाने पर कि क्या वो तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद बढ़ी हुई उम्मीदों से आशंकित हैं, तो उन्होंने स्वीकार किया कि, "सेकेंड पार्ट के बनाए गए बेंचमार्क पर खरे उतरने का दबाव सच में है।"
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' हर दिन कमाई के मामले में झंडे गाड़ती नजर आ रही है। डोमेस्टिक कलेक्शन में ये मूवी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। सिंगल लैंग्वेज हिंदी में भी 'स्त्री 2' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ये मूवी रफ्तार पकड़े हुई है।
'स्त्री 2' में इस बार सरकटे का आतंक दिखाया गया है, जो चंदेरी की महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। सरकटे का टारगेट वह महिलाएं होती हैं, जो मॉर्डन सोच वाली हैं और जिनकी लाइफस्टाइल भी आधुनिक है। लोगों को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ये मूवी काफी पसंद आ रही है।
'स्त्री 2' की हुई जबरदस्त कमाई
अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ये मूवी 550 करोड़ से भी आगे है। मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए हैं, जो इस बात का इशारा कर रहा है कि स्त्री 2 की सफलता अभी थमने का नाम नहीं लेगी।
मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए आंकड़ों के अनुसार, हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' का कलेक्शन 589 करोड़ हो गया है। इसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म आज 600 करोड़ आसानी से पार कर ले जाएगी।
इन फिल्मों को दी टक्कर
स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें धूम 3, वॉर, डंकी, टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हैं और अब इस फिल्म ने 'संजू' और 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, संजू फिल्म ने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जबकि, 'पद्मावत' 571.98 करोड़ का बिजनेस कर पाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने महज 13 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने 15 की उम्र में फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' से इंडस्ट्री में अपने कदम रखे. इसके बाद आयशा कई फिल्मों में नजर आईं. उनकी फेमस फिल्मों में 'संडे', ‘वांटेड’ और 'टारजन' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. फैंस एक्ट्रेस की क्यूटनेस और स्माइल पर मर मिटे थे और उनको बेहद पसंद करते थे. हालांकि, शादी के बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं.
आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी. वो अपने फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती थी. हालांकि, एक्ट्रेस अक्सर अपने बदले हुए लुक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी रहती थीं. हाल ही में आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो कांजीवरम साड़ी में मेकअप कैरी किए नजर आ रही थीं, लेकिन अपनी इस फोटो को लेकर एक्ट्रेस इतनी ट्रोल हो गई थीं कि उनको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा.
आयशा टाकिया ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम!
उनकी इस फोटो पर जहां उनके फैंस उनकी तारफी कर रहे थे, तो कुछ पैंस उनकी कथित सर्जरी को लेकर ट्रोल कर रहे थे और लुक्स को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे थें. फोटो पर कमेंट्स कर ज्यादातर फैंस एक ही बात कह रहे थे कि उन्हें 'पहचाना ही नहीं जा सकता'. इतनी बुरी तरह ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया. शेयर की गई फोटो में आयशा नीले और सुनहरे रंग की साड़ी में नजर आ रही थी. उन्होंने गुलाबी टोन वाला मेकअप किया हुआ था और बालों खुला छोड़ा था और गले में एक हैवी सेट पहने नजर आ रही थीं.
एक फोटो को डालकर बुरी तरह हो रही थीं ट्रोल
हालांकि, कई फैंस ने ये नोटिस किया कि एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटो में पहचानी नहीं जा रहीं. अब आयशा का इंस्टाग्राम पेज खोलने पर 'सॉरी, ये पेज उपलब्ध नहीं है' ऐसा लिखा आता है. इससे ये साफ होता है कि उस फोटो को लेकर आयशा को इतना ट्रोल किया गया कि वो अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने पर मजबूर हो गईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी अपनी सर्जरी की बात नहीं मानी, लेकिन नेटिज़न्स ने उनकी पुरानी और नई तस्वीरों को देखकर ये कयास लगाए कि उन्होंने अपने चेहरे में काफी सारे चेज करवाए हैं, जिसकी वजब से अब वे पहचान में नहीं आ रहीं.
'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है. इस फिल्म का 15 अगस्त को अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा सहित कई फिल्मों के साथ महाक्लैश हुआ था. लेकिन 'स्त्री 2' ने इस सबका पानी भरवा दिया है. जहां अक्षय और जॉन की फिल्मे थिएटर्स में दर्शकों की राह तकती नजर आ रही हैं तो वहीं 'स्त्री 2' के सभी शोज के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लगे हैं. इसी के साथ श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी हर दिन शानदार कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
'स्त्री 2' ने आठवें दिन कितनी की कमाई?
'स्त्री 2' ने ऑडियंस पर ऐसा जादू कर दिया है कि इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में हर दिन दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ रही है. वैसे इसकी कहानी में दम भी है और स्टारकास्ट की परफॉमेंस भी शानदार है. जिसके चलते 'स्त्री 2' इस वक्त तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में खूब धमाल मचाया और अब ये दूसरे वीक में एंट्री कर चुकी है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो मैडॉक फिल्म के मुताबिक 'स्त्री 2' ने एक हफ्ते में 289.6 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे गुरुवार की कमाई के आंकड़े आ गए हैं.मैडॉक फिल्म द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबित
'स्त्री 2' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 18.2 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ 'स्त्री 2' का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 308.00करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं वर्ल्डवाइड 'स्त्री 2' ने 428 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
300 करोड़ के पार हुई 'स्त्री 2'
इस साल कल्कि 2898 एडी के बाद 'स्त्री 2' ही है जिसने बॉक्स ऑफिस की रौनक बढ़ा दी है. इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और इसी के साथ 'स्त्री 2' ने खूब कारोबार भी कर लिया है. वहीं अब ये फिल्म 300 करोड़ के पार हो गई है और हिंदी में कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़कर साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
'स्त्री 2' स्टार कास्ट
बता दें कि 'स्त्री 2' दिनेश विजान के सुपरनेचुरल यूनिवर्स की लेटेस्ट रिलीज फिल्म है. इस अमर कौशिक ने निर्देशित किया है. फिल्म में सरकटे के आतंक से चंदेरी गांव के लोग दहशत में हैंं. 'स्त्री 2' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और आपारशक्ति खुराना ने अहम रोल प्ले किया है.
सोनाक्षी सिन्हाने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी वो अब बिकने वाला है। अब फैंस इस बात से हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो एक्ट्रेस इतनी जल्दी अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाह रही हैं। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस उस प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं। अपने पेरेंट्स का घर छोड़ने के बाद सोनाक्षी इसी घर में रह रही थीं। लेकिन अब ये बिकने के लिए तैयार है और इसकी जानकारी एक रियल स्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अब इस खबर के बाद से फैंस को चिंता होने लगी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो सोनाक्षी को अपना ये घर बेचना पड़ रहा है। जिस इंस्टाग्राम पेज ने घर सेल की जानकारी दी है उसने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने वीडियो देखकर तुरंत इसे पहचान लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले अपने इस घर का हाउस टूर करवाया था। इस वीडियो में नजर आ रहा घर भी एकदम सोनाक्षी के घर जैसा ही है। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।