मनोरंजन

मनोरंजन (5277)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। ऐसे में उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं आलिया भट्ट अक्सर रणबीर से जुड़े पोस्ट कर उनके चाहने वालों का दिन बना देती हैं। हाल ही में, एक बार जिगरा (Jigra) एक्ट्रेस ने पति के साथ अपनी लाडली बेटी की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है।

 

42 साल के हुए रणबीर कपूर

 

दरअसल, 28 सितंबर 2024 को रणबीर कपूर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने यह खास दिन अपनी बीवी आलिया और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ सेलिब्रेट किया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं।

 

पेड़ को हग करते दिखे पापा-बेटी

 

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर की ढेर सारी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह, आलिया और राहा तीनों एक पेड़ को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने जहां अपनी आंखें बंद कर रखी हैं, दूसरी ओर रणबीर अपनी प्रिंसेस को एक टक निहार रहे हैं। जबकि राहा की नजर तो कैमरे पर टिकी हुई है।

 

तबेला में घूमीं राहा

 

दूसरी फोटो डिज्नीलैंड (Disneyland) की है। नन्ही राहा अपने पापा की गोद में बैठ डिज्नीलैंड घूमती नजर आ रही हैं। एक फोटो में आलिया, रणबीर कपूर की गोद में बैठकर खिल-खिलाकर हंस रही हैं। तीसरी फोटो में राहा पापा के साथ तबेले में घोड़े को निहारती हुई नजर आ रही हैं।

 

आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार

 

 

एक तस्वीर में आलिया भट्ट ने कॉफी और आखिरी में फोटो कार्ड और बलून दिखाया है, जिसमें हैप्पी बर्थडे रणबीर लिखा हुआ है इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपको सिर्फ एक बड़े से हग की जरूरत होती है ताकि आप जिंदगी को महसूस कर सकें। हैप्पी बर्थडे बेबी।" अर्जुन कपूर से नीतू कपूर तक ने इन फोटोज को पसंद किया है।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को एक साल हो गया है। कल 24 सितंबर 2024  को कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी खास अंदाज में सेलिब्रेट की। इसकी झलकियां आज परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। इसके साथ परिणीति ने राघव चड्ढा के लिए लव नोट भी लिखा है। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'हमने कल शांत दिन बिताया, जहां केवल हम दोनों ही थे'।

 

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'हमने कल शांत दिन बिताया, जहां केवल हम दोनों ही थे। हमने आप सभी के भेजे बधाई संदेशों को पढ़ा, हम आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। रागाई- मुझे नहीं पता कि तुम्हें पाने के लिए मैंने पिछले जन्म में और इस जन्म में क्या किया है'।

 

उन्होंने आगे लिखा 'मेरी शादी एक जेंटलमैन, एक अच्छे दोस्त, सेंसेटिव पार्टनर से हुई है। आप एक ईमानदार इंसान, सबसे अच्छे बेटे, दामाद हैं। आपका देश और काम के प्रति समर्पण मुझे बहुत ही प्रेरित करता है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम और पहले क्यों नहीं मिले थे? हैप्पी एनिवर्सरी राघव। हम एक ही हैं'।

 

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ एनिवर्सरी पर बीच पर समुद्र के किनारे शांत दिन बिताया। परिणीति ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है इसमें वो अपने पति के साथ समुद्र के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। रेत पर लिखा है- 'हैप्पी एनिवर्सरी'।

 

एक अन्य फोटो में परिणीति चोपड़ा राघव के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करती नजर आ रही हैं। दोनों शाम के समय साथ में बीच के किनारे दिखाई दे रहे हैं। परिणीति ने फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें वो पति राघव के साथ बीच के किनारों पर चलती नजर आ रही हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।   

 

'आशिकी 2' की हिट जोड़ी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, जब भी उनके फैंस उन्हें साथ देखते हैं, तो उन्हें साल 2013 की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी 2' में उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की याद आ जाती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी एक बार फिर नजर आई है और इससे लोगों को आरोही और राहुल याद आ गए हैं।

 

हाल ही में, मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में आदित्य और श्रद्धा जैसे ही एक-दूसरे के गले मिलते हैं, अचानक ही बारिश शुरू हो जाती है। इस खास सीन को देख लोगों को मोहित सूरी की 'आशिकी 2' की याद आ जाती है।

 

इस वीडियो के वायरल होते ही इस फैंस का खूब प्यार मिला। वही, वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी फैंस ने आशिकी 4 की डिमांड की दी। एक यूजर ने लिखा, "बारिश के दौरान श्रद्धा और आदित्य का फिर से मिलना.....यह मुझे आशिकी 2 की याद दिलाता है।" दूसरे ने लिखा, "क्या किसी ने अभी नोटिस किया या यह सिर्फ मैंने ही देखा है कि न केवल वे दोनों साथ हैं बल्कि बारिश, आदि का ब्लेजर और साड़ी में श्रद्धा भी हैं।" एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म के बाद दोनों को साथ देखना और वही सीन री-क्रिएट करना केवल इत्तेफाक नहीं हो सकता। मुझे दोनों को साथ देखकर काफी अच्छा लग रहा है।"

 

कुछ लोगों ने यह भी विश कर दी कि वे असल जिंदगी में भी साथ आएं। एक यूजर ने लिखा, “अरे भगवान जी मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस कर दीजिए और इन दोनों की शादी करवा दीजिए प्लीज,” जबकि दूसरे ने कहा, “वे एक-दूसरे के लिए बने हैं और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं!!!” एक तीसरे ने यह भी लिखा, “उन्हें रील और रियल लाइफ में भी साथ देखने की इच्छा है।”

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अपनी हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की भारी सफलता का आनंद ले रही हैं। दूसरी ओर, आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अन्य के साथ 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग कर रहे हैं।

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. वो ट्रीटमेंट ले रही हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं. हिना खान बहुत हिम्मत के साथ ये मुश्किल जर्नी जी रही हैं और लाइफ का हर मोमेंट एंजॉय कर रही हैं. अब हिना खान गोवा चली गई हैं. दरअसल, 2 अक्टूबर को हिना खान का बर्थडे है तो एक्ट्रेस ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा गई हैं. 

 

हिना का बर्थडे सेलिब्रेशन

 

वो गोवा अपने बॉयफ्रेंड और मां के साथ गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. फोटोज में हिना को एक रेस्टोरेंट में मां और बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया. हिना को ग्रीन कलर के आउटफिट और लाइट मेकअप देखा गया. हिना फैमिली संग खुश नजर आईं.

 

बता दें कि हिना ने बर्थडे से 9 दिन पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है. उन्होंने इससे पहले केक की फोटो शेयर की थी. उन्होंने बर्थडे का पहला केक काटा था. अब हिना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा चली गई हैं. 

 

काम पर भी फोकस कर रहीं हिना खान 

 

बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. वो अपनी हेल्थ से रिलेटेड अपडेट्स फैंस को लगातार दे रही हैं. उन्होंने फर्स्ट कीमोथेरेपी सेशन की फोटोज भी शेयर की थी. इसके अलावा हिना ने अपने बाल भी कटवाते हुए का वीडियो शेयर किया था. हिना खान लगातार काम पर भी फोकस कर रही हैं. वो ब्रांड एंडोर्समेंट कर रही हैं. हिना ने रैंप वॉक भी किया था. वो दुल्हन के जोड़े में रैंप वॉक करती हुई नजर आई थी. 

 

कुछ समय पहले वो एक इवेंट में गई थीं. इस इवेंट में वो पिंक कलर के सूट में दिखी थीं. हिना की फोटोज काफी वायरल हुई थीं.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. भूल भुलैया बड़ी हिट साबित हुई थी जिसमें अक्षय कुमार ने काम किया था. वहीं भूल भुलैया 2 भी सुपरहिट रही थी. इसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे.

 

अब भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में देखने को मिलेंगे. कार्तिक ने हाल ही में अपनी इस फिल्म के नए पोस्टर से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद फिल्म ओटीटी पर भी आएगी. आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 3 को दर्शक किस ओटीटी पर देख पाएंगे.

 

नेटफ्लिक्स पर आएगी भूल भुलैया 3 

 

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 का जो पोस्टर शेयर किया है उसी से ये भी पता चल गया है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. पोस्टर में नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पार्टनर है. फिल्म थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. हालांकि अभी भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

 

दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

 

कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में अहम रोल में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं. तीनों ही लीड कलाकारों की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. गौरतलब है कि दिवाली पर ही अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होगी. भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है. 

 

भूल भुलैया 2 ने कमाए थे 266 करोड़ रुपये

 

भूल भुलैया 2 की रिलीज के ढाई साल बाद भूल भुलैया 3 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. भूल भुलैया 3 से फैंस और दर्शकों को काफी उम्मीदें है. वहीं भूल भुलैया 2 की बात करें तो ये फिल्म मई 2022 में रिलीज हुई थी. कार्तिक के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म 70 करोड़ रुपये की बजट में बनी थी. जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था.

 

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इटली में मिलान फैशन वीक में रॉबर्टो कैवली जंपसूट में माफिया वाइफ की तरह डेब्यू किया। इस इवेंट के लिए तमन्ना ने डिजाइनर रॉबर्टो कैवली का जंपसूट पेयर किया था। तमन्ना भाटिया ने भूरे और सफ़ेद रंगों के मिश्रण से बना एक जम्पसूट पहना था। तमन्ना ने ग्लैम मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट किया था। तस्वीरों में तमन्ना का गजब का कान्फिडेंस देखने को मिल रहा है। फैंस तमन्ना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। तमन्ना ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड तक के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनका दिल टूट गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में अपने पास्ट के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी लाइफ में कुछ लोगों की एंट्री हुई। उनके कुछ एक्स बॉयफ्रेंड बहुत अच्छे थे, लेकिन कुछ ऐसे भी थी, जिनकी वो शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं। यही नहीं तमन्ना ने कहा कि आज वो एक्स उनकी नफरत वाली लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया इन दिनों एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों ने पिछले साल 2023 में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कंफर्म किया था।

इस साल दोनों के ब्रेकअप की खबर आई लेकिन महज अफवाह साबित हुई। बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पहली बार लस्ट स्टोरी; के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों को प्यार हो गया।  काम की बात करें तो तमन्ना के पास तेलुगु फिल्म ओडेला 2 और ओटीटी प्रोजेक्ट डेयरिंग पार्टनर्स है। मालूम हो कि इटली में मिलान फैशन वीक का आगाज हो गया। इवेंट 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में कई स्टार्स अपने हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

मुंबई। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को शादी के कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। ताजा इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे वह हैरान हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक नई और अजीब स्थिति है।

अभी हाल ही में तृप्ति ने अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन के दौरान अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने फ्लोरल साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टा और सनग्लास पहना था। इस वीडियो में उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने 60 के दशक का सपना जी रही हैं, जिस पर उन्होंने हंसते हुए हां में जवाब दिया। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी के साथ राजकुमार राव, मल्लिका शेरावत, विजय राज और मुकेश तिवारी जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है, जो हंसी और रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर में राजकुमार राव का किरदार विक्की अपनी पत्नी विद्या से सुहागरात को यादगार बनाने की बात करता है, और अंग्रेजों की तरह उनकी रात की रिकॉर्डिंग करने का विचार साझा करता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह सीडी चोरी हो जाती है, और फिर शुरू होती है उसकी तलाश।

फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जो ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ऋषिकेश में की गई है और इसे अप्रैल 2024 में रिलीज किया जाएगा। तृप्ति डिमरी, जो इससे पहले रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आई थीं, अब अपने आगामी प्रोजेक्ट्स जैसे भूल भुलैया 3, धड़क 2 फिल्म के लिए भी तैयार हैं।

 

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और बॉलीवुड में कई लोगों के करियर को उड़ान देने वाले जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर के पिता का निधन बुधवार को तकरीबन 8:30 बजे रात को हुआ। उनकी उम्र 87 साल थी। हिमेश रेशमिया अपने पिता के बेहद करीब थे,वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर किया करते थे। 

 

सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में करवाया था भर्ती

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ होने और साथ ही उम्र से संबंधित बीमारियों के बाद मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां म्यूजिक डायरेक्टर ने अंतिम सांस ली।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया के पिता के पार्थिव शरीर को पहले उनके घर लेकर आया जाएगा, जहां म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग और उनके करीबी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद मुंबई के ओशिवारा श्मशान भूमि में सिंगर के पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Himesh Reshammiya Father Death

 

हिंदी फिल्मों में विपिन रेशमिया का रहा है खास योगदान

5 मई 1940 को राजुला, गुजरात में जन्मे विपिन रेशमिया का म्यूजिक इंडस्ट्री में एक विशेष योगदान रहा है। वह कंपोजर होने के साथ-साथ निर्माता भी थे, जिन्हें खास तौर पर साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'इंसाफ की जंग', साल 2014 में रिलीज हुई 'द एक्सपोज और साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरा सुरूर' के लिए जाना जाता है।

 

आपको बता दें कि विपिन रेशमिया ने बॉलीवुड के गाने कंपोज करने के साथ ही कई भक्ति गानों में भी अपना योगदान दिया है। अपने काम के साथ-साथ वह कई सिंगर्स के करियर को एक मुकाम देने के लिए भी मशहूर रहे हैं।

साल 2022 में कोरोना काल के बाद लोगों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की शुरुआत कई गई थी। अब इसका तीसरा संस्करण 20 सितंबर को आयोजित होगा।

 

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने इस साल राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए बीस सितंबर की तारीख तय की है। राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स ट्रेड बाडी की तरफ से कहा गया है कि देश भर के सिनेमाघरों में सिनेप्रेमियों के लिए टिकट केवल 99 रुपये में उपलब्ध होंगे। पीवीआर आइनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, मूवी टाइम और डिलाइट सहित चार हजार से अधिक स्क्रीनों पर फिल्में दिखाई जाएंगी।

 

इन फिल्मों में नई रिलीज फिल्में युध्रा, कहां शुरू कहां खत्म, मराठी फिल्म नवरा माझा नवसाचा 2, पंजाबी फिल्म सुच्चा सूरमा, हॉलीवुड की फिल्में नेवर लेट गो और ट्रांसफार्मर्स वन के साथ पिछले सप्ताह रिलीज हुई दी बकिंघम मर्डर्स और पंजाबी फिल्म अरदास सरबत दे भले दी भी शामिल होंगी।

 

कई बड़ी फिल्में बनेंगी राष्ट्रीय फिल्म दिवस का हिस्सा

इसके साथ ही बाक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही स्त्री 2 के साथ रीरिलीज हुई फिल्में तुम्बाड और वीर जारा भी राष्ट्रीय फिल्म दिवस का हिस्सा बनेंगी। इस दिन को हर उम्र के दर्शकों को सिनेमाई आनंद देने के लिए पिछले दो वर्षों से मनाया जा रहा है।

 

एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि इस सफलता में योगदान देने वाले सभी फिल्म प्रेमियों को धन्यवाद। उन्हें एक बार फिर निमंत्रण दिया जा रहा है, जो अभी तक अपने स्थानीय सिनेमा में नहीं लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के पिछले दो संस्करणों में लगभग 60 लाख लोगों ने फिल्में देखी हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सुनीता ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पिछले चार साल से बतौर कंटेंस्टेंट 'बिग बॉस' के लिए ऑफर मिल रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार इसको ठुकरा दिया है. सुनीता ने बताया कि उन्हें ओटीटी पर भी इस रियलिटी शो का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे भी रिजेक्ट कर दिया.

 

एक पॉडकास्ट में सुनीता ने कहा, 'बिग बॉस के मेकर्स ने मुझसे दो बार संपर्क किया और मैंने उनसे कहा, क्या आप पागल हैं? क्या आपको लगता है कि मैं टॉयलेट साफ करती हूं? मुझे यह ऑफर दे रहे हैं, लेकिन सोचिए क्या लोग शाहरुख खान की पत्नी से भी यही सवाल पूछते हैं? क्या आपको लगता है कि हम आर्थिक रूप से सही नहीं चल रहे हैं? मैं खुद 'बिग बॉस' देखती तक नहीं हूं.'

 

सुनीता ने कही ये बात

 

सुनीता ने आगे कहा- कि न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी बेटी टीना आहूजा को भी शो का ऑफर मिला था. लेकिन ऑफर को हमने ठुकरा दिया. सुनीता ने बताया, "मैंने उनसे कहा कि क्या आप जानते हैं कि आप किससे बात कर रहे हैं? अगर आप चाहते हैं कि मैं सलमान खान के साथ होस्ट करूं, तो आइए मेरे पास, नहीं तो नहीं.'

 

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आने के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इनविटेशन का इंतजार कर रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अभी तक शो में न बुलाए जाने से चिढ़ है, तो उन्होंने कहा, "मैं क्यों चिढ़ूंगी? यह उनके शो पर निर्भर करता है कि वे किसे बुलाना चाहते हैं. हालांकि, अगर वह मुझे इनवाइट करते हैं, तो निश्चित रूप से शो की रेटिंग्स बढ़ जाएंगी. करण की भी राशि मिथुन है, मैं भी. हम बहुत मौज-मस्ती करेंगे.'

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक