इंदौर ने तैयार किया अवाम के शायर कैफी आजमी का कैलेंडर Featured

इंदौर. जनवरी की 14 तारीख को ख्यात शायर कैफ़ी आज़मी के जन्म के सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर इंदौर के कलाकारों ने रूपांकन संस्था के तहत एक कैलेंडर तैयार किया है। कैफ़ी साहब के मुंबई स्थित आवास जानकी-कुटीर में 10 जनवरी को इसे रिलीज़ किया जाएगा। 7 पन्नों के इस कैलेंडर में उनकी नज़्मों और गीतों के अंश हैं। कवर पेज पर शायर-गीतकार जावेद अख़्तर की नज़्म छपी है : 'अज़ीब आदमी था वो...'। कैफ़ी आज़मी के जन्म शताब्दी वर्ष (14 जनवरी 1919-14 जनवरी 2019) पर जारी होने वाले इस कैलेंडर के लिए उनके एक रंगीन और 6 ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट्स शहर के चित्रकार सफदर शामी ने बनाए हैं। शहर के ही कलाकार अशोक दुबे ने कैलिग्राफी की है, जबकि इसकी रूपरेखा अरविंद मंडलोई ने तैयार की। कवर पर कैफ़ी साहब का कलर पोर्ट्रेट है। इसका शीर्षक है- 'कैफ़ी आज़मी: मेहनतकशों का साथी, अवाम का शायर, जन्म शताब्दी वर्ष पर सलाम'। 
अरविंद मंडलोई बताते हैं कि कैफ़ी साहब के दामाद जावेद अख़्तर से बातों-बातों में जन्म शताब्दी वर्ष का जिक्र निकला तो इस कैलेंडर की परिकल्पना साकार हुई। चित्रकार सफदर शामी कहते हैं कि मुझे शबाना आज़मी ने कैफ़ी साहब के आठ फोटो भेजे थे। इसमें से सात फोटो चुनकर मैंने एक रंगीन और 6 ब्लैक एंड व्हाइट पोर्टेट्स बनाए।
कैलिग्राफी कलाकार अशोक दुबे कहते हैं कि कैलेंडर पर जिन नज़्मों, गज़लों और गीत के अंशों का इस्तेमाल किया है वह कैफियत पुस्तक से लिए गए हैं। इस वर्ष देशभर के कुछ शहरों में कार्यक्रमों की शृंखला होगी और इसके तहत एक कार्यक्रम इंदौर में भी होगा, जिसमें जावेद अख़्तर, कैफ़ी साहब की बेटी शबाना आज़मी, तबला वादक ज़ाकिर हुसैन, संगीतकार-गायक शंकर महादेवन शिरकत करेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक