ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
गाली गलौच पर उतरे कांग्रेसी नेता
रायसेन। जिले के साँची विधानसभा के उपचुनाव के अंतिम दौरान में रायसेन के दशहरा मैदान में एक जनसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जनसभा को सम्बोधित किया।साथ ही पोलिंग कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। शिवराजसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कमलनाथ ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी लेकिन मप्र की जनता चिंता न करे मैं तीर्थ दर्शन भी कराऊंगा,कन्या विवाह ,प्रसूति सहायता राशि कोरोना के बाद दिलाऊंगा।उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों की जो क्षति हुई है वह भी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी विधायक मंत्री भाजपा में दूध में चीनी की तरह घुल गए है ।कोई भी कार्यकर्ता चिंता न करे उनके स्वाभिमान को कभी ठेस नही पहुचेगी।
पत्रकारो से चर्चा करते है मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि जनता ने दोनों कार्यकाल देखे है 15 महीने का कांग्रेस का और 6 महीने का और पहले का भाजपा का मेरा।विकास,जनता के कल्याण और प्रदेश के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है।योग भाजपा के साथ आ रहे है इसलिए कांग्रेस के मित्र बौखला गए है और अब मेरे लिये गाली गलौच की भाषा बोल रहे है।कही का नेता मुझे कमीना कहता है तो कोई नंगा भूखा कहता है तो कोई नालायक।ये उनकी बौखलाहट है इससे हमें कोई अंतर नही पड़ता है।हमारा लक्ष्य है प्रदेश की जनता की सेवा,प्रदेश का विकास।हमे एक आत्मनिभर मप्र बनाना है इसके लिए हम काम कर रहे है।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मप्र में सभी 28 सीटों पर भाजपा विजयी होगी।
उमाभारती ने सभा को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि मप्र एक सम्रद्ध राज्य के रूप में सारे देश मे प्रथम बनेगा।उन्होंने स्वयं को काली माता उमा बताते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी को उनका अंश भैरव बताते हुए उन्हें पुत्र बताया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार,रामपालसिंह, सुरेंद्र पटवा,मुदित शेजवार,भाजपा विदिशा के जिलाध्यक्ष राकेशसिंह जादौन,रायसेन जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।