ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायसेन।मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए होने 3 नवंबर को होने जा रहा मतदान से पहले सियासी खेल जारी है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रोशन मिर्जा से यह कह रहे हैं कि वे इस बार उपचुनाव न लड़ें !
बीजेपी विधायक और सांची सीट के प्रभारी पूर्व मंत्री ठा रामपाल सिंह ने इस घटना को कांग्रेस का असली चेहरा बताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हम पर विधायक खरीदने का आरोप लगा रही लेकिन चुनाव में प्रत्याशी को प्रलोभन देने का ऑडियो दिग्विजय सिंह का वायरल हो रहा। कांग्रेस ने पहले भी हमारे दो विधायक खरीदने का प्रयास किया था। लेकिन वह उस समय सफल नही हो पाए थे। इन उपचुनाव में कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। इसलिए अब सपा हो या निर्दलीय प्रत्याशी को मनाने ओर बैठाने के लिए इस तरह की धमकी प्रलोभन दी जा रही। जब कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है लेकिन इस तरह के कृत्य से कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।
वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत का है. इसमें मिर्जा के चुनाव लड़ने का फायदा बीजेपी को होने की बात पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कही जा रही है. साथ ही दिग्विजय सिंह की ओर से मिर्जा को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उम्मीदवारी वापस ले लें तो कांग्रेस पार्टी उनका सहयोग करेगी।