ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
आरएसएस प्रमुख को ख़ुश करने के लिये विधायक मसूद को निशाना बनाया जा रहा है
विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज में तोड़फोड़ राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्यवाही: नरेन्द्र सलूजा
भोपाल। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से प्रदेश की शिवराज सरकार जानबूझकर विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज में कार्यवाही कर रही है। विधायक श्री मसूद के कॉलेज पर न्यायालय का स्टे है, उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर काॅलेज में तोड़फोड़ की गई।
सलूजा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार को कार्यवाही करना ही है तो निष्पक्ष भावना से कार्यवाही करे और प्रदेश में भोपाल के अंदर ही भाजपा नेताओं के 500 से अधिक अवैध रूप से अतिक्रमण है, सरकार उन पर भी कार्रवाई करें।
आरएसएस प्रमुख के भोपाल आगमन पर उन्हें ख़ुश करने के लिये विधायक मसूद पर राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।
भाजपा याद रखे कि 10 के बाद 11 तारीख़ भी आयेगी और भाजपा की इस तरह की हर बदले की भावना से की गयी कार्यवाही का जवाब दिया जावेगा।
सलूजा ने कहा कि उपचुनाव में हार सामने देख और अपनी सत्ता डगमगाने के डर से भाजपा बौखला गई है और इस तरह की अन्यायपूर्ण व राजनीतिक प्रतिशोध की कार्यवाही को अंजाम देकर प्रदेश और भोपाल की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।