ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भोपाल । थाना हनुमानगंज क्षेत्र स्थित स्थित बाल विहार पर क्लेक्शन एजेंट पवन कुमार तिरकोटिया नि. ईदगाह हिल्स भोपाल से दो अज्ञात लडको नें रूपयो का बेग लुट कर भाग गये थे बेग में क्लेक्शन के 25000 रूपये रखे , फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 1096/2020 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक-4/11/2020 की रात 9-30 बजे करीब को फरियादी नयन शर्मा निवासी- दिल्ली पब्लिक स्कूल गुलमोहर आर्शिवाद विला लसुडिया इंदौर का भोपाल टाकीज के पास स्थित सुलभ काम्पलेक्श के पास पेशाब करने गया था तभी दोनो आरोपियो नें फरियादी के साथ मारपीट कर कर जेब में रखे 15000 रूपये निकाल कर लूट कर भाग गये। फरियादी ने थाना शाहजहानाबाद जाकर अज्ञात आरोपियो को सबंध में रिपोर्ट किया जिस पर अप.क्र- 724/2020 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त अपराध कायमी पश्चात वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा आरोपियो की तलाश पतारसी करने के सबंध में निर्देश दिये है तथा आरोपियो की गिरफ्तार पर 10000 रूपये इनाम की उदघोषणा की गई है । वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देश के पालन में थाना प्रभारी थाना हनुमानंगज तथा थाना प्रभारी शाहजहानाबाद के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपीयो की तलाश पतारसी की गई ।
इसी दौरान दिनांक- 5-11-2020 को टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिन लडको नें बाल विहार पर लूट की घटना की थी उन्ही लडको ने कल रात को भी भोपाल टाकीज काम्पलेक्श पर भी लूट की घटना की है । दोनो लडके आज फिर से केनरा बैंक के पास सिंधी कालोनी पर कोई घटना करने के चक्कर में खडे है।
टीम द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक की गई और दो संदेही लडके सब्बर निवासी काजी केम्प भोपाल तथा फैज निवासी- काजी केम्प भोपाल को पुलिस अभीरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो दोनो ने बाल विहार तथा सुलभ काम्पलेक्श के पास भोपाल टाकीज की गई दोनो लुट की वारदातो को कबूल किये । दोनो आरोपियो से लुटी गई रकम , बेग , बिल , फरियादी का एटीएम कार्ड , आधार कार्ड बरामद किया गया है ।आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है जिनसे और प्रकरणो को खुलासा होने की संभावना है।
आरोपी सब्बर और फैज दोनो ही गांजा तथा चरस का नशा करने के आदि है । नशे का शौक पूरा करने के लिये दोनो लूट की वारदातो को अंजाम दिये है ।
तरीका वारदात- दोनो आरोपी अचानक ही लुट करने का निर्णय ले कर घटना की अंजाम देते थे । आरोपी सब्बर वर्ष 2019 में थाना हनुमानगंज में वाहन चोरी के प्रकरण में भी गिरफ्तारी हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
1. मोह फैज पिता अकरम उम्र- 19 साल निवासी- म.न. 379 गली नबंर 4 मेन रोड नन्ही बी की मस्जिद के सामने काजी केम्प भोपाल।
2. सब्बर पिता मरहूम हफीज उम्र- 21 साल निवासी- म.न. 128 गली नबंर 4 सईद लखेरा का मकान काजी केम्प भोपाल।
आरोपियो से जप्ती -
क्र अप.क्र- धारा थाना जप्ती
1 1096/2020 392 भादवि हनुमानगंज 12000/- रूपये नगदी , एक हेड बैंग , बिल
2 724/2020 394 भादवि शाहजहानाबाद 14500 रूपये , फरियादी का आधार कार्ड , पेन कार्ड
कुल मशरूका – 26500 रूपये , एक हेड बैंग , बिल, फरियादी का आधार कार्ड , पेन कार्ड
आपराधिक रिकार्ड-
सब्बर पिता मरहूम हफीज उम्र- 21 साल निवासी- म.न. 128 गली नबंर 4 सईद लखेरा का मकान काजी केम्प भोपाल
क्र अप.क्र- धारा थाना रिमार्क
1 614/19 379 भादवि हनुमानगंज न्यायालय विचाराधीन
2 1096/2020 392 भादवि हनुमानगंज विवेचनाधीन
3 724/2020 394 भादवि शाहजहानाबाद विवेचनाधीन
आपराधिक रिकार्ड:-
मोह फैज पिता अकरम उम्र- 19 साल निवासी- म.न. 379 गली नबंर 4 मेन रोड नन्ही बी की मस्जिद के सामने काजी केम्प भोपाल
क्र अप.क्र- धारा थाना रिमार्क
1 1096/2020 392 भादवि हनुमानगंज विवेचनाधीन
2 724/2020 394 भादवि शाहजहानाबाद विवेचनाधीन
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी हनुमानगंज महेन्द्र सिंह ठाकुर , थाना प्रभारी शाहजहानाबाद जहीर खान , सउनि नवनीत वर्मा , सउनि अजय यादव , सउनि शिव मोहन सिंह , प्र.आर. 1287 सतेन्द्र चौबे , प्र.आर. 742 लोकेश जोशी ,प्र.आर. 2055 रमेश शर्मा , प्र.आर. 719 अजीत बघेल , आर.36 सुनील तिवारी , आर. 1263 सौरभ राजावत , आर. 314 प्रवीण म.आर. संगीता रैकवार, की माहत्वपूर्ण भूमिका रही है ।