Google Analytics —— Meta Pixel

अल-शिफा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लीनिक का शुभारंभ Featured

भोपाल। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, कलाकार एवं सेंट्रल बैंक के प्रबंधक सुनील सोन्हिया के मुख्य आतिथ्य मे जहांगीराबाद स्थित हमीदी मस्जिद के नजदीक बस्ती में अल-शिफा होम्यो क्लीनिक का शुभारंभ किया गया ।
अल-शिफा होम्यो क्लीनिक के संचालक डॉ. आजम खान ने बताया हम जिस इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति से कार्य करते हैं वह काफी सस्ती और कारगर पैथी है । इस पैथी का मूल मंत्र हमारे शरीर में दो चैतन्य पदार्थ रस और रक्त हैं इन दोनों चैतन्य पदार्थों के माध्यम से हम शरीर के हर हिस्से की प्रतिरोधक शक्ति का संतुलन बनाकर शरीर को बलशाली बनाते हैं । औषधि शत-प्रतिशत जड़ी बूटियों के स्पेज्रिक विधि के द्वारा तैयार की जाती है । औषधियां पूरी तरह से सुरक्षित है और इनका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि  सुनील सोंन्हिया ने डॉ आज़म खान को शुभकामनाएं दी तथा उनके नेक काम की सराहना की इस अवसर पर  समाज सेवक पर्यावरण प्रेमी कपिल तुलसानी, फ़िल्म एवं थिएटर आर्टिस्ट अपूर्व शुक्ला और फ़िल्म कलाकार गुड्डू चार्ली भी विशेष रूप से उपस्थित हुए । आगामी दिनों में निःशुल्क मेडिकल कैम्प भी लगाए जाएंगे जिसकी योजना बनाई जा रही है, जिससे सभी नागरिकों को लाभ मिल सके ।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक