ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भोपाल । स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत शहर में स्वच्छता की गतिविधियों को बेहतर से बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने, कचरा वाहनों का समय एवं रूट चार्ट अनुसार संचालन तथा कचरा वाहनों की सतत रूप से मॉनीटरिंग सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने स्मार्ट सिटी स्थित स्वच्छता कंट्रोल रूम में कचरा वाहनों की जी.पी.एस. के माध्यम से स्थिति का अवलोकन किया एवं कचरा वाहनों व स्वच्छता की गतिविधियों की समीक्षा भी की। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने कचरा वाहनों का संचालन रूट चार्ट एवं समयानुसार सुनिश्चित कराने, गत दिवस स्वच्छता संबंधी बैठक से अनुपस्थित एवं दिए गए निर्देशों व कर्तव्यों से अनभिज्ञता प्रदर्शित करने वाले 03 नोडल अधिकारियों के वेतन काटने की कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता की गतिविधियां/बैठके आहूत कराने और नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न करने व महुआ एप्प डाउनलोड कराने, कंट्रोल रूम में एल.ई.डी. स्क्रीन लगाने आई.एस.बी.टी. में संचालित निगम के कॉल सेंटर एवं निगम के कम्प्यूटर सेल को स्मार्ट सिटी के रिक्त कक्षों में शिट करने, यांत्रिक विभाग के स्टोर का कार्य आगामी 10 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण करने तथा स्वच्छता कंट्रोल रूम में गेट लगाने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी ने गुरूवार को प्रात: भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड कार्यालय परिसर में स्थापित स्वच्छता कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया साथ ही जी.पी.एस. के माध्यम से निगम के कचरा वाहनों की मॉनीटरिंग हेतु प्रत्येक जोन के लिए लगाए गए कम्प्यूटर पर जोनवार कचरा वाहनों की स्थिति का अवलोकन किया एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों/गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान निगम आयुक्त को अवगत कराया कि जी.पी.एस. के माध्यम से कचरा वाहनों के संचालन की मॉनीटरिंग हेतु जोन वाइज कम्प्यूटर लगाकर मॉनीटरिंग की जा रही है इसके लिए एक-एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। निगम आयुक्त ने कचरा वाहनों के संचालन की स्थिति का जोनवार अवलोकन किया। श्री चौधरी ने कचरा वाहनों को रूट चार्ट एवं निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित करने व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कचरा वाहनों की जी.पी.एस डिवाइस ठीक कराने, स्मार्ट सिटी में बनाए गए स्वच्छता कंट्रोल रूम में गेट लगाने, एल.ई.डी. स्क्रीन लगाने तथा यांत्रिक विभाग के स्टोर के कार्यों को आगामी 10 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि कचरा वाहनों के बेहतर एवं समयबद्ध तरीके से संचालन एवं स्वच्छता की गतिविधियों को उच्च स्तरीय बनाने हेतु स्वच्छता का स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाया गया है।
निगम आयुक्त श्री चौधरी ने स्वच्छता संबंधी कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गत दिवस स्वच्छता बैठक से अनुपस्थित 03 नोडल अधिकारियों से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की। उक्त तीनों अधिकारियों ने निगम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों एवं नोडल अधिकारी के कर्तव्यों के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की जिस पर निगम आयुक्त ने सहायक यंत्रीगण गौरव परमार, प्रणव ठाकुर व अंकित पटेल का वेतन काटने की कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री चौधरी ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन अधीनस्थ तीन-तीन क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां एवं बैठकों का आयोजन कर कम से कम 20-20 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यों में सक्रिय योगदान हेतु समझाइश देने व महुआ एप्प डाउनलोड कराने के निर्देश भी दिए।