ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भोपाल । नगर निगम भोपाल द्वारा करदाताओं को उनके घर के समीप ही करों की अदायगी में सुगमता के दृष्टिगत शुक्रवार एवं शनिवार को शहर के 175 से अधिक स्थानों पर आयोजित ”राजस्व मेगा वसूली शिविरों“ में 3705 छोटे-छोटे करदाताओं ने 02 करोड़ 71 लाख 83 हजार 019 रूपये से अधिक की राशि जमा कराई। करदाताओं को राज्य शासन के आदेश पर अधिभार में दी जा रही विशेष छूट का लाभ भी दिया गया। निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी ने वार्ड क्रमांक 45 में राजस्व मेगा वसूली शिविर का अवलोकन किया एवं जोनल अधिकारी व अन्य से करों/शुल्कों की वसूली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और शासन द्वारा अधिभार में दी जा रही छूट की जानकारी ज्यादा से ज्यादा करदाताओं तक पहुंचाने और करों की अदायगी हेतु प्रेरित करने के दृष्टिगत करदाताओं से सतत संपर्क करने के निर्देश दिये जबकि निगम के अपर आयुक्तगण, उपायुक्तगण, सहायक आयुक्तों, जोनल अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शिविरों का अवलोकन किया एवं अधिक से अधिक राजस्व वसूली हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
संभागायुक्त एवं प्रशासक कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर शहर के समस्त वार्ड कार्यालयों सहित 175 से अधिक स्थानों पर निगम द्वारा आयोजित 02 दिवसीय राजस्व मेगा वसूली शिविरों में शुक्रवार एवं शनिवार को निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों एवं नागरिकों की जागरूकता के परिणामस्वरूप राज्य शासन द्वारा अधिभार में दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाते हुए 3705 छोटे-छोटे करदाताओं ने 02 करोड़ 71 लाख 83 हजार 019 रूपये से अधिक की राशि जमा कराई।
निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया साथ ही अनेक करदाताओं से दूरभाष पर भी चर्चा कर अधिभार में दी जा रही विशेष छूट की जानकारी देते हुए करों की अदायगी हेतु प्रेरित किया। शासन द्वारा संपत्तिकर, जलउपभोक्ता प्रभार, दुकान किराया एवं भू भाटक के अधिभार में दी गई विशेष छूट का लाभ उठाते हुए शुक्रवार एवं शनिवार को आयोजित शिविरों में 3705 छोटे-छोटे करदाताओं ने 02 करोड़ 71 लाख 83 हजार 019 रूपये से अधिक की राशि जमा कराई।