Google Analytics —— Meta Pixel

हंसदास मठ पर आंवले के वृक्ष का पूजन

इन्दौर । आंवला नवमी के उपलक्ष्य में बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में भगवान विष्णु का पूजन किया गया। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महामंडलेश्वर ने कहा कि आंवले की पूजा करने से हमेशा जय और विजय की प्राप्ति एवं भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। आंवले के पेड़ के नीचे ब्राम्हण एवं संतों को भोजन कराने से जीवन अक्षय होता है। इस अवसर पर स्वामी अमित दास, चंदनदास त्यागी, सरजू दास, कामता बाबा, बृजेश शर्मा एवं संत हरिदास ने भी आचार्य पं. संजय व्यास एवं पं. गोविंद पंड्या के निर्देशन में पूजन कर आरती में भाग लिया। अनेक महिलाओं ने भी आंवले के वृक्ष का पूजन कर परिक्रमा की। पूजन का क्रम सुबह से दोपहर तक चलता रहा।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक