दो मकानों से नगदी गहने चोरी ,स्कूल के ताले चटके, ऑटो पार Featured

ग्वालियर शातिर चोर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मकानों और एक स्कूल के ताले चटका कर नगदी गहने सहित हजारों का माल चोरी कर ले गए ।वहीं सवारी छोड़ने गए ऑटो चालक का ऑटो चोरी हो गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनक गंज थाना क्षेत्र के नयापुरा तारागंज निवासी विजय सिंह कुशवाहा के मकान में बीती रात छत के सहारे चोर घुस आए और अलमारी में रखी 10000 र की नगदी तथा एक लाख के गहने समेट ले गए। वहीं तिघरा थाना क्षेत्र में रहने वाले आकाश के मकान के ताले चटका कर चोरों 5 हजार की नगदी तथा गहने चोरी कर ले गए। उधर देहात के बेहट थाना क्षेत्र में शासकीय स्कूल के ताले चटका कर चोरों सीटीवी चोरी कर ले गए। एक अन्य जानकारी के अनुसार माधव गंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी रियाज ऑटो चालक है वह जंबूर खाना में सवारी छोड़ने गया था। वापस लौटकर आया तो उसका ऑटो एमपी 07 आर ए 5682 चोरी हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक