ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल। जिला प्रशासन, भोपाल के नेतृत्व में जिले में लगातार कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में हो रहे प्रत्येक आयोजन में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के बारे में समझाईश दी जा रही है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विभाग के प्रत्येक आयोजन में कोरोना जागरूकता के बारे में बताया जाए।
आज महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला अन्ना नगर में हुई। उपस्थित महिलाओं को रोको- टोको अभियान के अंतर्गत कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जानकारी दी गई और सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, सोशल डिस्टेंस बनाये रखने और दो गज की दूरी बनाये रखने के बारे में बताया गया।
अन्ना नगर क्षेत्र में संगिनी द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ पखवाड़ा के आयोजन मं किशोरियों के साथ छेड़-छाड़ के खिलाफ कानून पर चर्चा की गई और रोको टोको के तहत कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता की गई। पिपलानी 40 क्वार्टर में किशोरियों के साथ महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता और रोको टोको के तहत जागरूकता की गई।
कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए रोको टोको अभियान में सभी की भागीदारी देखने को मिल रही है। इस अभियान में सभी शासकीय विभागों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए कैलेंडर निर्धारित कर गतिविधियां की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिले की सहकारी समितियों द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया।
सभी सहकारी संस्थाओं पर कोरोना से सावधानी के लिए शपथ दिलाई गई। जिसके तहत उपार्जन केंद्रों पर किसानों को शपथ दिलाई गई और मास्क का वितरण किया गया। इसी प्रकार सहकारी बैंकों में बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को समझाईश के साथ मास्क वितरण किए गये। सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने और कोरोना से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने के लिए जानकारी दी गई।