ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बालाघाट. जिले के लांजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना में तीन बहनों की सोननदी में डूबने से मौत हो गई। घटना दलखा पौसेरा की है, जहां तीनों बहनें सोन नदी में शौच के लिए गईं थीं और फिसल कर नदी में गिरने से डूब गईं। बच्चियों के शवों बरामद होने पर शनिवार को को उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक बच्चियों में दो भाईयों की तीन बेटियां श्रद्धा (5) पिता सुखचंद पांचे, सुमन (4) पिता सुखचंद पांचे और आकांक्षा (6) पिता सुखलाल पांचे की बेटियां हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चियों के शव बाहर निकाले। बताया जाता है शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे तीनों बहनें शौच के लिए गईं, इस दौरान फिसल कर नदी में गिर गईं और उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही बच्चियों का शव पानी में ऊपर आ गया। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच नदी की ओर शौच करने गये एक ग्रामीण ने देखा था।
पहले एक बहन का शव ऊपर आया
नदी में पहले छोटी बहन का शव पानी में ऊपर दिखाई दिया, जिसके पास ही दो अन्य बहनों के शव भी दिखाई दिए। जिसके बाद गांव के लोगों ने नदी में जाकर बच्चियों के शव को बाहर निकाला। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से लांजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना के बाद से गांव में शोक है, पांचे परिवार की तीन बेटियों की एक साथ मौत की हृदय विदारक घटना के बाद घर में भीड़ जुट गई है। लांजी थाना टीआई नितिन अमलावतने बताया कि तीनों बच्चे की बॉडी कल शाम को परिजनों ने लेकर आज पोस्टमार्टम कराया है। घटना में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।