ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
सैन्य अधिकारी ने बेरछा रोड स्थित अपने निवास पर आत्महत्या का प्रयास किया
सैन्य अधिकारी के जबड़े में लगी गोली, कारण तलाशने में जुटी पुलिस
इंदौर. महू में एक सैन्य अधिकारी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिकारी को पहले महू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ आर्मी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अधिकारी छुट्टी पर चल रहे थे। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी अनुसार कर्नल अभिजीत त्रिपाठी ने बेरछा रोड स्थित अपने निवास पर मंगलवार को खुद को गोली मार ली थी। अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्होंने अपने चेहरे पर गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल महू आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ आर्मी अस्पताल रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद बुधवार को थाना प्रभारी अरुण सोलंकी जांच के लिए पहुंचे।