ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के स्थित एसबीआई के बैंक एटीएम को बनाया था निशाना
इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक एटीएम से 21 लाख के घोटाले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी। पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है।
जांच अधिकारी राम शाक्य ने बताया कि मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। कुछ दिनों पहले पुलिस को शिकायत मिली थी कि एसबीआई के आईटीआई चौराहा स्थित एटीएम में 21 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तफ्तीश कर बैंक के ही दो कर्मचारियों के मामले में संलिप्त होने की बात बताई थी। अारोपियों ने एटीएम में रुपए भरने की जगह मैन्युअल इंट्री कर दी थी और रुपए साथ ले गए थे।
मामले में पुलिस ने पूर्व में ही एक आरोपी विजय जैन को गिरफ्तार कर आरोपी से पांच लाख पचास हजार रुपए बरामद किए थे, जबकि आरोपी अंकित को पुलिस तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि सुगनी देवी कॉलेज के पास अंकित को देखा गया है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया और उसके पास से 40 हजार रुपए बरामद किए। दोनों ही एसआईएस कंपनी मैं काम करते थे। दोनों के पास एटीएम का पासवर्ड भी रहता था, जिसे कैश भरते समय दोनों साथ में एटीएम में पैसे जमा करने जाते थे, लेकिन इसके बावजूद पैसे भरने की वजह पैसों की मैनुअल सेटिंग कर पैसे को महिलाओं और अय्याशी के लिए खर्च कर दिए थे। एसबीआई एटीएम में हुए फर्जीवाड़े के बाद कंपनी अन्य और भी एटीएम की जांच कर रही है। अंकित को 3 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है।