—— !-- Meta Pixel Code -->

आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण प्रदर्शनी लगा माताओं को किया जागरूक Featured

सलामतपुर रायसेन. राष्ट्रीय पोषण माह पर साँची परियोजना के सेक्टर दीवानगंज आंगनबाड़ी केंद्र में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंगलवार को पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें माताओं को अपने बच्चों के पोषण को बेहतर करने के तरीके को बताए गए। इस कार्यक्रम में शून्य से छह वर्ष के बच्चे और उनकी माताएं मौजूद थी। उन्हें बच्चों के भोजन में पौष्टिकता के लिए हरी साग-सब्जी , बैगन, टमाटर, पपीता, सहजन, बीट, गोभी, सोयाबीन का प्रयोग करने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त भोजन व पौष्टिक आहार लेने तथा बच्चों को जन्म से छठ महीने बाद उपरी आहार देने का संदेश दिया। जन्म के दौरान कम वजन वाले बच्चों को कंगारू देखभाल विधि एवं उनसे होने वाले लाभ बताए गए। अंत में सभी लाभार्थियों ने समाज को सुपोषित करने हेतु शपथ ली। इस मौके पर सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक