ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
—— !-- Meta Pixel Code -->
सलामतपुर रायसेन. नगर में भव्य संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से हुआ है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व द्वारकाधीश मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल हनुमान मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर प्रारंभ हुई। इसके उपरांत कथा वाचक पंडित शिवनारायण भार्गव ने संगीतमयी भागवत कथा का वाचन किया गया। उक्त आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं भक्त जन द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को कथा का प्रथम दिवस था। कथा का आयोजन 21 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक चलेगा। 27 सितंबर को समापन अवसर पर पूर्णाहुति हवन, पूजन एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। मंगलवार को कथा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने उपस्थित रहे। जिसमें नगर सलामतपुर, सुनारी, रातातलाई, ढकना, चपना, कचनारिया, तिजालपुर, कटसारी, खोहा, त्रिमूर्ति चौराहा सहित कई गाँव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।