ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
—— !-- Meta Pixel Code -->
बेगमगंज(रायसेन) । प्रधानमंत्री जी के लाल किले से आह्वान पर पूरे देश में अमृत महोत्सव और फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज प्रात 7 बेगमगंज में भी ब्लाक स्तरीय फ्रीडम दौड़ और अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ ।
प्रारंभ में सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया उसके उपरांत नेहरू युवा केंद्र के द्धारा वकील राजपूत ने विषय पर प्रकाश डाला प्राचीन भारतीय संविधान के बारे में बताया ओर इस आजादी में शहीद हुए हमारे 732000 से भी ज्यादा क्रांतिकारियों को याद किया गया। जिसमे पूर्व फौजी रमाकांत मिश्रा ने क्रांतिकारियों केबारे में बताया ओर फ्रीडम दौड़ को हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ किया तथा पूर्व फौजी अरविंद ठाकुर, राजाबाबू सेन,कार्यक्रम में शामिल हुए एवं फ्रीडम दौड़ में प्रथम स्थान विशाल लोधी, ड्यूटी स्थान पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, तृतीय स्थान कामेश सोलंकी ने प्राप्त किया जिन्हें समिति द्धारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सियावास यूथ क्लब से राहुल ठाकुर,कृष्णा दांगी, मनराज दांगी, भूपेंद्र ठाकुर, नीलेश यादव, सूरज सिल्पकर, पवन घोषी, अभिषेक जैन, श्याम सुंदर सेन आदि युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।