ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
औबेदुल्लागंज अर्जुन नगर में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की अंजलि उर्फ मुस्कान पुत्री गोपाल राय के गले से सरिया आर-पार हाे गया। बच्ची छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले के पार हाे गया। भोपाल एम्स में रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। 2 घंटे में डॉक्टरों ने 10 एमएम का सरिया निकाल लिया है। अब बच्ची की हालत ठीक है। हादसा बुधवार शाम 7 बजे हुआ। औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी। वह अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे गैलरी में गिरी। गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का डेढ़ फीट के करीब सरिया निकला हुआ था। यही सरिया उसके गले से आर-पार हो गया। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल माैके पर पहुंची। सरिया को कटवाया गया। गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा रह गया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को भोपाल एम्स रेफर कर दिया। डॉक्टर चौहान ने बताया कि बच्ची को ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत सामान्य होने पर सुबह उसे वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। यह बहुत बड़ी बात है कि बच्ची के इंटरनल पार्ट सुरक्षित हैं। श्वास नली भी डैमेज नहीं हुई है। बच्ची की हालत पूरी तरह से ठीक है। अब वह होश में आ गई है।
देखते ही सन्न रह गए माता-पिताबच्ची छत से गिरी, तो उसका गले से सरिया आरपार हो गया। उसकी स्थिति को देखकर माता-पिता और पड़ोसियों की भी सांसें फूल गईं।