मध्यप्रदेश चुनाव 2018: आज कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची Featured

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का एलान कर सकती है। इस सूची में करीब 70 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक हुई जो दिनभर चली। इसमें विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। 

 

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दो राउंड में बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले राउंड की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी ने बड़े शहरों और विवादों में फंसी विधानसभा सीटें समेत 51 सीटों पर चर्चा की। दोपहर के भोजन के बाद हुई दूसरी बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से एक-एक सीट के बारे में चर्चा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इशारा किया कि गुरुवार को पहली सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में करीब 70 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इनमें मौजूदा करीब 46 विधायकों ने नाम हो सकते हैं। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में 5000 से कम वोटों के अंतर से हारे उम्मीदवारों को भी शामिल किया जा सकता है। कुछ पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को भी पहली सूची में जगह मिल सकती है। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक