ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल । कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज दूसरे दिन 7 मार्गों के अपने निर्धारित स्थानों से गुजरी। यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह जनसभाऐं, नुक्कड़ सभायें, प्रेस वार्ताओं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, दलितों और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों को प्रदेश की जनता के बीच उजागर किया। वहीं 15 महीने की कमलनाथ सरकार की जनहितैषी नीतियों और कमलनाथ जी के कार्यों का बखान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ जी द्वारा जनता के लिए दिये गये वचनों को भी बताया।
कांग्रेस नेताओं ने यात्राओं के दौरान स्थानीय जनमानस के बीच बताया कि कांग्रेस सरकार आने पर 100 रू. में 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी, 200 यूनिट पर आधा बिल लिया जायेगा, किसानों की फिर से कर्जमाफी होगी, प्रत्येक महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह दिया जायेगा, 500 रू. में सिलेण्डर मिलेगा, किसानों को पांच हॉस पॉवर तक बिजली मुफ्त होने के साथ उनका पुराना बकाया बिजली माफ होगा, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जायेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा की जा रही खोखली घोषणाओं को भी जनता के बीच उजागर करते हुये कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति करती है। गौमाता के नाम पर राजनीति करती है। भ्रष्टाचार, घपलों-घोटालों की डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग परेशान है।
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कोलारस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। इस क्षेत्र में भाजपा की जो स्थिति आज देखने को मिल रही है, शायद कभी नहीं देखी होगी। भाजपा राज में दलाली, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय और दलितों आदिवासियों के साथ जो घटनाएं घट रही है, उससे प्रदेश शर्मसार हुआ है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि अब परिवर्तन आ रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, बल्कि रेत, शराब, जमीन, शिक्षा और पोषण आहार के माफियाओं को अपना संरक्षण जरूर दिया। इस भ्रष्टाचारी सरकार का अंत अब निकट आ गया है, इस बात में अब कोई संदेह नहीं रह गया है, 150 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस की सरकार बन रही है। यात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन जी ,पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे जी,विधायक धरमू सिंह,चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, हेमंत बागद्रे आदि उपस्थित थे।
नेपानगर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे घोर अत्याचार भाजपा नेताओं की घटिया सोच को दर्शा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार प्रदेश के विकास के बजाय माफिया को संरक्षण देने में व्यस्त है। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल स्थानीय जनसमुदाय में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन के विरुद्ध भारी जन आक्रोश व्याप्त है। सत्ता में 20 साल से बैठी शिवराज सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन की जिम्मेदार है। ये भ्रष्टाचारी सरकार और उसके नेता केवल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त हैं, प्रदेश के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अत्याचार के मामले इतने बढ़ गए हैं कि आदिवासी समुदाय में भय का वातावरण बना हुआ है। एक बुजुर्ग आदिवासी की चप्पलों से पिटाई की गई है, यह घटना न केवल घोर निंदनीय है। यात्रा में प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, श्रीमती विभा पटेल, विक्रांत भूरिया, कैलाश कुंडल, सुरेंद्र सिंह शेरा, मनोज राजानी आदि शामिल थे।
कांग्रेस की दूसरे दिन की जन आक्रोश यात्रा.........
Updated on 21 Sep, 2023 10:00 AM IST BY INDIACITYNEWS.COM
KooApp