विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना सारा फोकस महिला वोट प्रतिशत बढ़ाने पर कर रही है ताकि उन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को फायदा मिल सके। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जहां हार-जीत का अंतर पांच से दस हजार वोटों के बीच होता है, वहां महिलाओं का इतना वोट प्रतिशत बढ़ने से सीटें पार्टी जीत लेगी। पार्टी ने हाल में सरकार की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे करवाया, जिसमें पता चला कि मोदी-शिवराज सरकार की लोकप्रियता पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा है। वह भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में अधिक है। इस सर्वे को आधार मानकर ही पार्टी लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को ज्यादा प्रचारित कर रही है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत करके पार्टी ने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं कि आगामी चुनावों में महिलाओं से जुड़े मुद्दे ही प्राथमिकता में रहेंगे। चुनाव का पूरा फोकस महिला मतों के ध्रुवीकरण पर करने का जोर भाजपा संगठन लगा रहा है।
भोपाल । भाजपा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को महिला केंद्रित बनाने में सफल होती दिख रही है। शिवराज सरकार ने भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा लाभ दिलाया है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है, जो लोकप्रिय भी हो रही हैं। इसके तहत एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को 1,250 रुपये प्रतिमाह नकद लाभ दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की घोषणा की हवा निकालते हुए 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा को भी अमल में ला दिया है। ऐसी कई अन्य महिला केंद्रित योजनाओं के आधार पर भाजपा विधानसभा चुनाव में दो करोड़ 60 लाख महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
