ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल । राजधानी में भव्य महाराणा प्रताप स्मारक की स्थापना की जाएगी। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में वीर पराक्रमी राजपूत शासक के नाम पर यह स्मारक विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीटी नगर स्टेडियम रोड पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महाराणा प्रताप स्मारक की आधारशिला रखेंगे। दोपहर करीब सवा 12 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान आयोजन स्थल पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मंच पर सीएम शिवराज के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अरविंद भदौरिया, ऊषा ठाकुर भी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजपूत समाज के अनेक प्रतिनिधि शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित महाराणा प्रताप स्मारक के स्वरूप को लेकर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। टीटी नगर स्टेडियम के पास ही स्मार्ट सिटी के भूखंड पर यह महाराणा प्रताप स्मारक बनकर तैयार होगा।
गौरतलब है कि इसी साल 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर लाल परेड मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजधानी में भव्य महाराणा प्रताप लोक बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ-साथ सीएम ने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप जी की शूरता और वीरता की कहानियां पढ़ाई जाएंगी।