ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
शिवपुरी । सुरवाया थानांतर्गत फोरलेन हाइवे पर रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि उसके साथ बैठी महिला की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घायल युवक की प्रेमिका थी और युवक के साथ हरिद्वार से भाग कर शिवपुरी आई थी।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर फोरलेन हाइवे पर सड़क पर दौड़ती हुई बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक सुरवाया निवासी 28 वर्षीय सोनू मेहते गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला की हादसे में मौत हो गई।
एक ही कंपनी में काम
मृतिका की पहचान सपना उम्र 30 साल निवासी दौलतपुर हरिद्वार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि सोनू मेहते हरिद्वार में एक कंपनी में काम करता था, वहीं पर सपन भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसी क्रम में 17 सितम्बर को सोनू मेहते और सपना वहां से किसी को कुछ भी बताए बिना भाग आए।
पति ने कही ये बात
सपना के पति रोहतास के अनुसार सोनू मेहते उसकी पत्नी को हरिद्वार से भगा कर लाया था, हरिद्वार में सपना की गुमशुदगी भी दर्ज है। वहीं साेनू के स्वजनों का कहना है कि सोनू 20 सितम्बर को घर आ गया था। सोनू के साथ बाइक पर सवार महिला कौन थी, कहां से आई थी और कहां रह रही थी, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है।
दो बेटे और एक बेटी
यहां बताना होगा कि सपना के यहां दो बेटे और एक बेटी है, जबकि सोनू एक बेटे का पिता है और उसकी पत्नी गर्भवती है। घायल सोनू को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।