ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
खंडवा । पंधाना के निकट दुर्घटना में आदिवासी युवक की पिकअप के नीचे दबने से मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य व्यक्ति घायल हुए है। सभी घर के बाहर सोए हुए थे। हादसे में मरने वाला खरगोन जिले से मेहमान आया हुआ था। खंडवा के पंधाना टीआई संजय पाठक ने बताया मंगलवार तड़के पांच बजे के करीब यह हादसा हुआ है। टमाटर से भरा पिकअप वाहन आरूद गांव के मेन रोड पर होकर खंडवा मंडी जा रहा था। वाहन गांव बलखड के बाहर निर्माणाधीन सड़क से निकल रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। सड़क किनारे आदिवासी परिवार अपने घर के बाहर सोए हुए थे। फालिया के कैलाश बारेला के यहां आए मेहमान और स्वजन सो रहे थे। पिकअप पलटने से खरगोन के मेहमान आए दामाद बलीराम पुत्र नंदराम निवासी सांईखेड़ी, झिरन्या की मौत हो गई। वहीं चार स्वजन भी घायल हो गए। हादसे से आदिवासी फालिए में मातम पसर गया है। पिकअप वाहन को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।
बहू के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आए थे मेहमान